ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा
मध्यप्रदेश

सीसीटीवी की मदद से पकड़े दो बदमाश

इंदौर  | बाणगंगा में पिछले दिनों अपने मामा के यहां से घर जा रही एक महिला के साथ लूट की वारदात हुई थी। बदमाश रेलवे क्रासिंग के पास उसका पर्स लेकर फरार हुए थे। पर्स में दस हजार रुपए नकदी और सोने के टॉप्स थे। शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले और फुटेज में दिखी बाइक के नंबर के आधार पर दो आरोपियों को पकड़ा है।TI राजेन्द्र सोनी के मुताबिक पकड़ाए बदमाशों के नाम हेमराज पुत्र ओमप्रकाश चौहान निवासी भवानी नगर ओर चेतन उर्फ कड़वा पुत्र कमल भाटी उर्फ बंटा है । सोनी ने बताया कि पिछले दिनों रजनी सोलंकी निवासी गोविंद नगर खारचा अपने मामा के घर से पैदल घर जा रही थी। दोपहर करीब 12 बजे के लगभग उनके पीछे से बाइक पर आए दो बदमाश झपट्‌टा मारकर पर्स लेकर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने बदमाशों के फुटेज तलाशे थे। जिसमें एक बाइक नंबर सामने आया। इस बाइक नंबर से पुलिस अनिल बंटा के घर तक पहुंची और उसे गिरफ्तार किया। उसके साथी को भी हिरासत में लिया गया है।बदमाश बंटा पर लूट,अवैध वसूली और मारपीट की वारदातों को अंजाम देता रहा है। डेढ़ साल पहले भी पुलिस ने आरोपी को वृंदावन कॉलोनी में हुई लूट के एक मामले में सीसीटीवी फुटेज के बाद ही गिरफ्तार किया था। फिलहाल अन्य वारदातों को लेकर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वही एक बदमाश अनिल को भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा गया है। आरोपी ने व्यापारी के साथ अड़ीबाजी की वारदात की थी।

Related Articles

Back to top button