ब्रेकिंग
Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,... Mahasamund Salary Scam: लिपिक बना फर्जी 'व्याख्याता', 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख ... Rekha Gupta and Arvind Kejriwal Voter Notice: दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस पर चुनाव आयोग...
छत्तीसगढ़

मंदिर में बलि देने पर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद, पत्थरबाजी और चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन से अधिक घायल, जानिए पूरा मामला

बालोद. जिले के मंचुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुएगोंदी में दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी और लाठीठंडे से मारपीट की घटना हुई है. घटना में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिसमें कुछ लोग अस्पताल में भर्ती हैं. साथ ही कुछ लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

बता दें कि, मामला जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जामड़ी पाठ पाटेश्वर धाम मंदिर से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार रविवार को पाटेश्वर धाम मंदिर के पहाड़ी वाले मंदिर में तुएगोंदी गांव के कुछ ग्रामीण और अन्य लोग पहुंचकर बकरा और मुर्गियों की बलि देकर वापस लौट गए. इसकी जानकारी हिंदू धर्म से जुड़े लोगों को होने पर अलग-अलग क्षेत्र के लोग गांव तुएगोंदी पहुंच गए. जहां दोनों पक्षों के बीच वाद-विवाद हुआ और मामला बढ़कर पत्थरबाजी से लेकर लाठी डंडे पर पहुंच गया.

मामले को देखते हुए जिले के पुलिस अधिकारी के अलावा मंचुआ थाना सहित आसपास थाने की पुलिस अधिकारी और बल मौके पर पहुंचकर मामले को नियंत्रित किया. वहीं मारपीट में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. तनाव की स्थिति को देखते हुए रविवार से गांव में पुलिस बल तैनात किए गए हैं. वही मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के कलेक्टर, दुर्ग रेंज आईजी और पुलिस अधीक्षक बालोद डौंडीलोहारा थाने में देर रात तक मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button