ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
धार्मिक

सीता नवमी का व्रत शुभ मुहूर्त में रखें इस दिन, घर में होगी शांति और बनी रहेंगी सुहागन

हिंदू धर्म में त्योहारों का विशेष महत्व होता है. वैशाख के महीने (vaishakh month 2022) में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मां सीता प्रकट (sita navami) हुई थी. इसलिए, हर साल इस दिन जानकी नवमी, सीता नवमी, सीता जयंती (sita navami 2022) के रूप में मनाते हैं.

सीता नवमी के दिन सुहागिनें भगवान श्रीराम माता सीता (sita navami 2022 hindi) की विधिवत पूजा करती हैं. कहा जाता है कि ऐसा करने से सुहागिनों का सुहाग बना रहता है घर में सुख शांति बनी रहती है. तो, चलिए आपको बताते हैं कि इस दिन सीता नवमी का व्रत किस दिन किस मुहूर्त में रखा जाएगा.

सीता नवमी 2022 तिथि

वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सीता नवमी का व्रत रखा जाएगा. साल 2022 में ये तिथि 10 मई (sita navami 2022 date) को होगी. माना जाता है कि मंगलवार के दिन पुष्य नक्षत्र में माता सीता का जन्म हुआ था. देवी सीता का विवाह भगवान राम से हुआ था, जिनका जन्म भी चैत्र माह के शुक्ल पक्ष के दौरान नवमी तिथि को हुआ था. हिंदू कैलेंडर में सीता जयंती रामनवमी के एक महीने बाद आती है.

सीता नवमी 2022 शुभ मुहूर्त

इस दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो, वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 9 मई 2022 यानी कि सोमवार को 6 बजकर 32 मिनट से प्रारंभ हो जाएगी. वहीं वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 10 मई 2022 यानी कि मंगलवार को 7 बजकर 24 मिनट तक समाप्त (sita navami 2022 shubh muhurat) हो जाएगी.

Related Articles

Back to top button