ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में बदला माैसम

ग्वालियर । पश्चिमी विक्षाेभ का असर रविवार काे ग्वालियर चंबल अंचल में भी दिखाई दिया है। भिंड में तेज आंधी चली है, जबकि मुरैना में आंधी के साथ झमाझम बारिश भी हुई है। वहीं ग्वालियर में भी दिन में तेज धूप रही है, लेकिन माैसम विभाग ने शहर में तेज आंधी के भी आसार जताए हैं। भिंड में आंधी के बीच छह मकानाें में भी आग लग गई। इन दिनाें ग्वालियर चंबल अंचल भीषण गर्मी से झुलस रहा है। सुबह 8 बजे ही सूरज के तेवर इतने तीखे हाे जाते हैं कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हाे जाता है। आज भी सुबह से ही कुछ ऐसी ही स्थिति थी। इसी वजह से ग्वालियर में भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। हालांकि भिंड, मुरैना की तरह ही ग्वालियर में भी शाम काे पश्चिमी विक्षाेभ का असर दिखाई देने लगा है। वहीं दतिया के सेवढ़ा अनुविभाग के थरेट सहित सेंथरी, कुदारी, सेंगुवा, पिपरौआ, जौनिया, चीना, दिगुवां, कंजौली, रायपुरा बुजुर्ग, सिलोचन पुरा, इगुई सहित कई गांवाें में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं।

Related Articles

Back to top button