ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
व्यापार

एलआईसी आईपीओ के चलते डिमैट अकाउंट खुलवाने वालों की आई बाढ़!

Demat Account: डिमैट अकाउंट खोलने की संख्या में आई बढ़ोतरी की वजह देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी का आने वाला आईपीओ है जो कि 4 मई से खुलने जा रहा है.

Demat Account Opening: कोरोना महामारी के तीन लहरों का सामना करने के बावजूद भारतीय शेयर बाजार ने बीते दो सालों में शानदार तेजी देखने को मिली. इसी दौरान शेयर बाजार के साथ नए और युवा निवेशक जुड़ते दिखे. बड़ी संख्या में दिग्गज कंपनियां आईपीओ भी लेकर आई जिसका लाभ लेने के लिए रिकॉर्ड संख्या में निवेशकों ने डिमैट ट्रेडिंग खाते खुलवाये. 2021-22 में 3.6 करोड़ नए निवेशकों ने डिमैट खाते खुलवाये हैं जो कि बीते वर्ष से 63 फीसदी ज्यादा है. जबकि 2020-21 में 5.51 करोड़ कुल डिमैट अकाउंट होल्डर थे.  रिटेल निवेशकों की बाजार में बढ़ती भागीदारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता कि 2021-22 में हर महीने औसतन दो करोड़ से ज्यादा निवेशकों ने डिमैट अकाउंट खुलवाये हैं.

एलआईसी आईपीओ के चलते बढ़े डिमैट खाताधारकडिमैट अकाउंट खोलने की संख्या में आई बढ़ोतरी की वजह देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी का आने वाला आईपीओ है जो कि 4 मई से खुलने जा रहा है. कुल 28 करोड़ पॉलिसीधारकों में से बड़ी संख्या में पॉलिसीहोल्डर्स ने डिमैट  अकाउंट खुलवाये हैं जिससे वे एलआईसी के आईपीओ में आवेदन कर सकें. एलआईसी के पॉलिसीधारकों को डिस्काउंट रेट पर शेयर दिए जा रहे हैं और उनके लिए आईपीओ में रिजर्व कोटा भी रखा गया है.

शेयर बाजार के प्रति बढ़ा आकर्षणकोरोना महामारी के मार्च 2020 में दस्तक देने के दौरान शेयर बाजार में जो गिरावट की सुनामी आई थी वहां से सेंसेक्स में दो गुना उछाल आ चुका है. 2020-21 में सेंसेक्स ने 68 फीसदी तो 2021-22 में 18.3 फीसदी का रिटर्न दिया है. कोरोना महामारी और वैश्विक तनाव के बावजूद रिटेल निवेशकों की भागीदारी बढ़ी है जो कि शेयर बाजार की मजबूती प्कदान कर रहा है.

दिग्गज कंपनियां लेकर आएगी आईपीओएलआईसी के अलावा, गो एयरलाइंस 3,600 करोड़ रुपये,  MobiKwik 1,900 करोड़ रुपये, एसबीआई म्यूचुअल फंड 7500 करोड़ रुपये, Ola 7,300 करोड़ रुपये,  OYO 8430 करोड़ रुपये, Pharmeasy 6250 करोड़ रुपये, एनएसई 10,000 करोड़ रुपये, Ixigo 1600 करोड़ रुपये, बजाज एनर्जी 5450 करोड़ रुपये के आईपीओ बाजार में 2022 में आयेंगे. इनके अलावा स्नैपडील,  Bharat FIH, VLCC Health Care, Delhivery, Wellness Forever, Bikaji Foods भी अपना आईपीओ लेकर आ रहे.

Related Articles

Back to top button