ब्रेकिंग
Bijnor Road Accident: बिजनौर में बेकाबू कार ने खाना खा रहे लोगों को रौंदा, पंजाब के 3 व्यापारियों की... महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: मंत्री कार्यालयों से 550 कर्मचारियों की मूल विभागों में वा... Indian Railways Alert: दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का फेरबद... Noida Street Food Hub: इंदौर की ‘56 दुकान’ की तर्ज पर नोएडा में बनेंगे 2 नए फूड मार्केट, 24 घंटे खुल... Dumka Crime News: दुमका में 23 वर्षीय विवाहिता से दरिंदगी, जीजा ने साथी संग मिलकर जंगल में किया दुष्... Canada Work Permit New Rules: बिना स्टडी परमिट 6 महीने तक कोर्स कर सकेंगे विदेशी कामगार, IRCC ने जार... Ludhiana Jail Security: जेल सुरक्षा के दावों की खुली पोल, चेकिंग के दौरान बंदियों से मिला नशीला पदार... Gurdaspur Fraud Case: कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 18.84 लाख की ठगी, हिमाचल के व्य... Ludhiana Shocker: लुधियाना में हैवानियत की हदें पार, 3 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाला पड़ोसी दबोच... Punjab Congress Reshuffle: पंजाब कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी, सचिन पायलट के साथ नई को-इंचार्ज...
व्यापार

क्या महंगा होगा कर्ज? दोपहर 2 बजे आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास जारी करेंगे बयान

RBI: आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास दोपहर 2 बजे बयान जारी करेंगे.

RBI News: आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास दोपहर 2 बजे बयान जारी करेंगे. बढ़ती महंगाई के मद्देनजर माना जा रहा है कि आरबीआई गर्वनर ब्याज दरों को लेकर कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं. आरबीआई गर्वनर द्वारा रेपो रेट बढ़ाने के भी कयास लगाये जा रहे हैं.

बढ़ती महंगाई बनी चिंता का सबबदरअसल महंगे खाद्य पदार्थों और महंगे कमोडिटी और ईंधन के चलते खुदरा महंगाई दर मार्च महीने में 6.95 फीसदी रहा है. जो कि आरबीआई की बर्दाश्त सीमा 6 फीसदी से ज्यादा है. अप्रैल में 2022-23 के लिए पहले द्विमासिक कर्ज नीति की समीक्षा का ऐलान करते हुए खुद आरबीआई गर्वनर ने कहा था कि सेंट्रल बैंक की प्राथमिकता अब महंगाई पर नकेल कसना होगा. आरबीआई के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर ये जानकारी दी गई है कि आरबीआई गर्वनर 2 बजे एक स्टेटमेंट देंगे.

महंगा होगा कर्ज?दरअसल जून में आरबीआई इस वर्ष की दूसरी द्विमासिक कर्ज नीति का ऐलान करेगा जिसमें माना जा रहा था कि आरबीआई रेपो रेट में 25 बेसिस प्लाइंट में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर सकता है. लेकिन माना जा रहा है कि आरबीआई गवर्नर आज 2 बजे ही ब्याज दरों को बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं. ब्याज दरों के बढ़ने की संभावना इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि कई बैंक अपने तरफ से कर्ज से लेकर डिपॉजिट्स पर ब्याज दरें बढ़ाने लगे हैं. हाल ही में हाउसिंग फाइनैंस कंपनी एचडीएफसी ने होमलोन महंगा कर दिया है.

Related Articles

Back to top button