ब्रेकिंग
MP Cabinet Meeting Today: एमपी कैबिनेट की बड़ी बैठक आज; किसानों को बोनस देने की तैयारी, इन प्रस्तावो... Nitesh Rane Relief: नितेश राणे को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने जेल की सजा पर लगाई रोक Moradabad News: मासूम बच्ची के कत्ल मामले में कातिल को उम्रकैद; अफेयर और बदले की खूनी दास्तां का कोर... Rahul Gandhi on Election Results: असम-बंगाल में हार के बाद भड़के राहुल गांधी; बोले- 'चुनाव और संस्था... IPL 2026 Playoff Scenarios: क्या मुंबई इंडियंस अभी भी पहुंच सकती है प्लेऑफ में? जानिए बाकी 4 मैचों क... Aly Goni: अली गोनी ने पूरा किया बचपन का वादा; हज यात्रा के लिए रवाना हुए माता-पिता, भावुक हुए एक्टर White House Shooting: व्हाइट हाउस के पास अंधाधुंध गोलीबारी; सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षा घेरा किया बंद,... West Bengal 7th Pay Commission: बंगाल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! भाजपा की जीत के बाद लागू... Flipkart Sasa Lele Sale: सस्ते में मिल रहे हैं धांसू स्मार्टफोन्स; iPhone 17 से लेकर Galaxy S25 तक क... Ekadanta Sankashti Chaturthi 2026: आज है एकदंत संकष्टी चतुर्थी; जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने का महत्...
व्यापार

पहले दिन दोपहर तक 0.29 गुना सब्सक्राइब हुआ LIC का IPO, 9 मई तक लगा सकते हैं पैसा

LIC IPO Update: एलआईसी का आईपीओ आज ओपन हो गया है. निवेशकों की तरफ से आईपीओ को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. बुधवार को पहले दिन दोपहर तक आईपीओ 0.29 गुना सब्सक्राइब हो गया है.

LIC IPO Update: एलआईसी का आईपीओ आज ओपन हो गया है. निवेशकों की तरफ से आईपीओ को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. बुधवार को पहले दिन दोपहर तक आईपीओ 0.29 गुना सब्सक्राइब हो गया है. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, कुल निर्गम में से पॉलिसीधारकों वाले हिस्से को पूर्ण अभिदान मिला जबकि कर्मचारियों के लिए आरक्षित हिस्से को 0.49 गुना अभिदान मिला. आप 9 मई तक इस आईपीओ में पैसा लगा सकते हैं.

21000 करोड़ रुपये जुटाएगी सरकारपात्र संस्थागत खरीदारों (QIB) और गैर-संस्थागत खरीदारों वाले हिस्से के लिए अबतक कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली है. सरकार को एलआईसी के आईपीओ से 21,000 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है. वह एलआईसी में अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने जा रही है. आईपीओ के मूल्य दायरा 902 से 949 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.

कितना है प्राइस बैंड?कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 902-949 रुपये प्रति शेयर तय किया है. एक लॉट में ग्राहकों को 15 शेयर्स मिलेंगे. आपको बता दें कंपनी रिटेल ग्राहकों को 45 रुपये प्रति शेयर की छूट देगी और पॉलिसी होल्डर्स को 60 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट मिलेगा.

कितना मिलेगा डिस्काउंट?आपको बता दें कंपनी रिटेल ग्राहकों को 45 रुपये प्रति शेयर की छूट देगी और पॉलिसी होल्डर्स को 60 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट मिलेगा.

एंकर निवेशकों से जुटाए 5,627 करोड़ यह आईपीओ बिक्री पेशकश (Offer For Sale) के रूप में है और इसके जरिये सरकार 22.13 करोड़ शेयर बेचना चाहती है. कंपनी के शेयर 17 मई को लिस्ट हो सकते हैं. एलआईसी ने बताया कि उसने एंकर निवेशकों से 5,627 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं. एंकर निवेशकों के लिए 949 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की दर पर 5.92 करोड़ शेयर आरक्षित रखे गए थे.

घटाया गया था साइज?सरकार ने फरवरी में एलआईसी में पांच फीसदी हिस्सेदारी या 31.6 करोड़ शेयर बेचने की योजना बनाई थी. इस बारे में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास दस्तावेज जमा कराए गए थे. हालांकि, रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से बाजार में जो उतार-चढ़ाव आया उससे आईपीओ योजना में भी अड़चनें आई. पिछले सप्ताह सरकार ने निर्गम का आकार घटाकर 3.5 प्रतिशत करने का फैसला किया था.

Related Articles

Back to top button