ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
मध्यप्रदेश

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उज्‍जैन में कहा

उज्जैन ।   केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जल्द ही देश के पांच शहरों द्वारका, बद्रीनाथ, पुरी, गुवाहाटी व श्र्ाृंगेरी में नए वेद विद्या प्रतिष्ठान खोले जाएंगे। यह बात उन्होंने बुधवार को उज्जैन स्थित महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान के यज्ञशाला का लोकार्पण करते हुए कही। उन्होंने यह भी घोषणा की कि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान के विद्यार्थियों को सेकंडरी परीक्षा बोर्ड की मान्यता दी जाएगी। अभी तक वेद विद्या पाठियों को कोई भी डिग्री या प्रमाण पत्र देने की व्यवस्था नहीं थी, मगर अब प्रमाण पत्र मिलेगा। उन्हें रसायन, गणित, भूगोल आदि विषयों में भी पारंगत किया जाएगा। संस्कृत में ही इसकी पढ़ाई होगी और उच्च शिक्षा दिलाने की व्यवस्था भी की जाएगी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रधान ने प्रतिष्ठान के सभागार, कंप्यूटर लैब और स्मार्ट क्लासरूम का भी लोकार्पण किया। कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, सारस्वत अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button