ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...
मध्यप्रदेश

गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा बोले सिवनी की घटना गोमांस से जुड़ा है मामला

भोपाल ।   सिवनी जिले के सिमरिया गांव में आदिवासी समाज के दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा का बयान आया है। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रथमदृष्टया यह मामला गोमांस से जुड़ा बताया जा रहा है। मामले में 13 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं पीड़ित परिवार को आठ लाख 25 हजार रुपये की सहायता दी है। घायल को भी 75 हजार रुपये की सहायता दी है। गृहमंत्री ने बताया कि दो परिवार में एक बेटा और एक बेटी को अनुकंपा नियुक्ति दी जा चुकी है।आरोपितों के बजरंग दल से जुड़े होने के सवाल पर डा. मिश्रा ने कहा कि अभी तक की जांच में ऐसा कुछ नहीं आया है। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल पर डा. मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की रिपोर्ट तो पहले से पता है। अचंभा इस बात का है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किसी मामले में कहीं जाते नहीं मिलेंगे। उन्होंने सिवनी की घटना की जांच के लिए कांग्रेस की ओर से भेजे गए प्रतिनिधिमंडल में छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ को शामिल किए जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष का पद चला गया। अध्यक्षीय पद पर भी संकट के बादल हैं। ऐसे में कमल नाथ बेटे को प्रोजेक्ट कर रहे हैं, तो इसमें क्या बुराई है। कांग्रेस में परिवारवाद की परंपरा है। इसलिए अध्यक्ष के नाते वह परिवार को आगे बढ़ा रहे हैं। वैसे भी उम्र ऐसी है कि ज्यादा आ-जा नहीं पाते हैं। प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह और पूर्व मंत्री तरुण भनौत भी शामिल हैं, जो घटना की जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे।

हमारे समय में तो बिजली कभी-कभी जाती है

कांग्रेस द्वारा बिजली संकट पर सवाल उठाए जाने पर डा. मिश्रा ने कहा कि वो व्यक्ति आरोप लगा रहे हैं, जिनके समय में बिजली कभी-कभी आती थी, हमारे में तो कभी-कभी जाती है। कांग्रेस की स्थिति धीरे-धीरे हास्यास्पद होती जा रही है। कांग्रेस में अंदरुनी विवाद पर गृहमंत्री ने कहा कि पार्टी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी जैसी हो गई है। इस कंपनी में कुछ लोग फ्रेंचाइजी लिए बैठे हैं। ऐसा लगता है। किसी एक मामले की क्यों, पूरे देश में पार्टी नेताओं के बीच विवाद चल रहा है और इस घमासान से राहुल गांधी को कोई लेना-देना है। ये सीपीएल (कांग्रेस प्रीमियम लीग) चल रहा है।

Related Articles

Back to top button