ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
व्यापार

परीक्षार्थी ध्‍यान दें, रेलवे चलाने जा रहा यह स्‍पेशल ट्रेन, जानें शेड्यूल

NTPC Exam Special Train: एनटीपीसी की परीक्षा में शाम‍िल होने वाले परीक्षार्थ‍ियों की सुव‍िधा के ल‍िए रेलवे (Indian Railways) परीक्षा स्‍पेशल ट्रेन चलाने जा रही है. उत्‍तर पश्‍च‍िम रेलवे (NWR) की ओर से जयपुर-अमृतसर (Jaipur-Amritsar Exam special Train) के बीच दोनों द‍िशाओं में (एक ट्र‍िप) परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का ऐलान क‍िया है. आगामी 9 और 10 मई को फर्स्‍ट और सैकंड फेज की परीक्षा आयोज‍ित की जा रही है.

नई द‍िल्‍ली. NTPC Exam Special Train: आगामी 9 और 10 मई को फर्स्‍ट और सैकंड फेज की एनटीपीसी की परीक्षा आयोज‍ित की जा रही है. इस परीक्षा में शाम‍िल होने वाले परीक्षार्थ‍ियों की सुव‍िधा के ल‍िए रेलवे (Indian Railways) परीक्षा स्‍पेशल ट्रेन (NTPC Exam special train) चलाने जा रही है. उत्‍तर पश्‍च‍िम रेलवे (North Western Railway) की ओर से जयपुर-अमृतसर (Jaipur-Amritsar Exam special Train) के बीच दोनों द‍िशाओं में (एक ट्र‍िप) परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का ऐलान क‍िया है.

उत्‍तर पश्‍च‍िम रेलवे प्रवक्‍ता के मुताब‍िक दिनांक 09.05.22 व 10.05.22 को फर्स्ट फेज व सैकण्ड फेज में आयोजित होने वाली एनटीपीसी परीक्षा हेतु यात्रियों व परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु जयपुर-अमृतसर-जयपुर (01 ट्रिप) परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है.

ट्रेन संख्या 09707, जयपुर-अमृतसर परीक्षा स्पेशल दिनांक 07.05.22 को जयपुर से 21.45 बजे रवाना होकर दिनांक 08.05.22 को 13.50 बजे अमृतसर पहुंचेगी. इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09708, अमृतसर-जयपुर परीक्षा स्पेशल ट्रेन 09.05.22 को अमृतसर से 19.50 बजे रवाना होकर दिनांक 10.05.22 को 11.20 बजे जयपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन मार्ग में गांधीनगर जयपुर, बस्सी, दौसा, बांदीकुई, अलवर, खैरथल, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार, झाखल, धुरी, लुधियाना, व जालंधर सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

Related Articles

Back to top button