ब्रेकिंग
Punjab School Van Crash Update: बरेटा हादसे में घायल वैन चालक बाबी सिंह ने तोड़ा दम, एक दर्जन बच्चे ... Racist Attack on Punjabi in America: रेस्ट लेन में आराम कर रहे ड्राइवर पर गोरे हमलावर ने किया जानलेव... Generator Gas Leak in Amritsar: महान सिंह गेट इलाके में बड़ा हादसा, जहरीली गैस से एक व्यक्ति की मौत,... Jalandhar Police Action: तस्कर के घर बुलडोजर चलाने पहुंची पुलिस, फरार आरोपी घर में सोता मिला; पुलिस ... Jalandhar News Update: 'ईजी रजिस्ट्रेशन' बना 'डिफिकल्ट रजिस्ट्रेशन', कांग्रेस नेता जगजीत सिंह लक्की ... Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के नए दाम जारी, जानें जालंधर सराफा बाजार और MCX पर क्या है सोने-... Ikra Hasan on Saharanpur Mosque: कैराना सांसद ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- दंगा कराना चाहत... Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि...
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में नशीली दवा बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

सिविल लाइन पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने जरहाभाठा में दबिश देकर भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन जब्त किया है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। सिविल लाइन थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की रात सूचना मिली कि एक युवक मिनी बस्ती बड़े जैतखाम के पास युवकों को नशीली दवा बेच रहा है। सूचना पर एसीसीयू की टीम और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। जवानों को देखते ही नशेड़ी युवक वहां से भाग निकले। मौके पर घेराबंदी कर राहुल लहरे(20) को पकड़ लिया गया। पूछताछ में वह पुलिस को गुमराह कर रहा था। तलाशी लेने पर उसके पास से नशीली इंजेक्शन का एंपुल मिला। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने 439 नशीला इंजेक्शन, 1375 एविल इंजेक्शन जब्त किया है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

जिले में ट्रांसपोर्ट और कोरियर के माध्यम से नशीली दवाओं की सप्लाई की जा रही है। दूसरे जिलों में शहर से नशीली दवाओं को भेजा जाता है। बीते दिनों पुलिस ने जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा निवासी दवा कारोबारी को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया था। इसके अलावा जांजगीर-चांपा जिले में नशे का कारोबार करने वाले पुलिस की पकड़ में आए थे। शहर के तालापारा, अशोकनगर, रेलवे क्षेत्र में भी नशे के कारोबारी सक्रिय हैं।

Related Articles

Back to top button