ब्रेकिंग
IPL 2026 TRP Drop: आईपीएल 2026 की टीआरपी में 19% की भारी गिरावट; ना दर्शक मिल रहे ना विज्ञापनदाता, ज... Shivaji Maharaj in Cinema: छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम ही काफी है; इन 5 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रच... Taliban News: क्या खुद को पैगंबर की तरह देख रहे हैं तालिबान प्रमुख अखुंदजादा? अफगानिस्तान में क्यों ... Bitcoin Price Update: सोना-चांदी रह गए पीछे, बिटकॉइन ने रचा इतिहास; पहली बार 80,000 डॉलर के पार निकल... Online Gaming New Rules: ऑनलाइन गेम खेलने वालों के लिए नई गाइडलाइन जारी; नियम तोड़े तो होगी जेल और भ... Kedarnath and Pashupatinath Connection: केदारनाथ और पशुपतिनाथ का क्या है अद्भुत संबंध? जानें शिव के ... Slip Disc Remedies: स्लिप डिस्क की दिक्कत होगी दूर! भाग्यश्री ने शेयर किया 15 सेकंड का सीक्रेट वीडिय... NH-27 Accident: अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, 6 की मौत; नेशनल हाईवे-27 पर बिछ... Ambedkar Nagar Encounter: मां और 4 बच्चों का हत्यारा आमिर पुलिस एनकाउंटर में ढेर; अंबेडकरनगर हत्याका... भोपाल क्राइम न्यूज़: IAS कोचिंग डायरेक्टर का अपहरण, पूर्व छात्र ने गन पॉइंट पर ऐंठे ₹1.89 करोड़; 6 आ...
मध्यप्रदेश

मालवा मिल पर आज हनुमान चालीसा का पाठ मन्दिरों को भेंट करेंगे लाउड स्पीकर

हिन्द स्वराज संगठन से जुड़े हिन्दूवादी उन मंदिरों को
लाउउस्पीकर भेंट कर रहे हैं,जहां आसपास धर्म विशेष के स्थानों से ज्यादा आवाजें आती हैं। इससे टकराव होने की संभावना नजर आ रही हैं,क्योंकि ये स्पीकर उन स्थानों पर लगाए जाएंगे, जहां धर्म विशेष के धर्मस्थल हैं।

मुंबई और अन्य स्थानों पर जिस तरह से तेज आवाज में हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने की घोषणा हिन्दूवादी संगठन कर रहे हैं, उसी तरह अब शहर में भी एक संगठन धर्म विशेष विवाद से टकराव होने की संभावना के स्थानों के बाहर हनुमान चालीसा पाठ करने की घोषणा कर चुका है। इसके तहत शहर के उन मंदिरों को लाउडस्पीकर भेंट किए जा रहे हैं, जो धर्म विशेष के सामने हैं। आज इसकी शुरुआत मालवा मिल के पुराने गेट के पास बने भेरू बाबा के मंदिर से की जा रही है। यहां मंदिर समिति को लाउडस्पीकर भेंट किए जाएंगे। संगठन से जुड़े लक्की रघुवंशी ने बताया कि ऐसे करीब 20 से 25 मंदिर चिन्हित किए गए हैं। सभी जगह दिन में चार बार हनुमान चालीसा का पाठ होगा। हिन्दूवादियों का कहना है कि अगर प्रशासन इनके लाउडस्पीकर नहीं निकाल सकता है तो
हम भी उसी तेज आवाज में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

 इसमें क्षेत्र के लोग शामिल होंगे। कल शाम 4 बजे हनुमान चालीसा का पाठ रखा गया है। अमित पांडे मिंटू वाजपेयी ने बताया कि अलग-अलग मंदिरों में लाउडस्पीकर भेंट करने के साथ ही वहां की मंदिर समिति और हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता प्रतिदिन दिन में चार बार इस पर हनुमान चालीसा का पाठ पाठ करेंगे। लाउडस्पीकर को लेकर चल रहा विवाद अब इंदौर में भी शुरू होने की संभावना नजर आ रही है। मुंबई और अन्य राज्यों की तरह यहां भी हिन्दू संगठन मस्जिदों से तेज आवाज में होने वाली अजान के खिलाफ आंदोलन करने को एकजुट हो रहे हैं और आने वाले समय में इसको लेकर इनके आमने-सामने होने की संभावना है। फिलहाल कल के आयोजन को लेकर पुलिस संवेदनशील हैं, क्योंकि जिस मंदिर में कार्यक्रम होना है, उसके सामने ही काजी की चाल की मस्जिद है।

Related Articles

Back to top button