ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
मध्यप्रदेश

बीजेपी राष्ट्रीयअध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुलाया, CM शिवराज,गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और मंत्री भूपेंद्र सिंह अचानक दिल्ली रवाना

भोपाल; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह अचानक दिल्ली रवाना हुए हैं। तीनों विशेष विमान से दिल्ली गए हैं। उन्हें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली बुलाया है। दरअसल प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को बिना OBC आरक्षण कराए जाने के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद राजनीति गरमाई हुई है। माना जा रहा है कि इस मुद्दे पर चर्चा के लिए पार्टी अध्यक्ष ने इन नेताओं को बुलाया है। सीएम शिवराज, गृहमंत्री मिश्रा और मंत्री भूपेंद्र सिंह सुप्रीम कोर्ट में मोडिफिकेशन एप्लीकेशन देने के लिए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और अधिवक्ताओं के पैनल से भी चर्चा कर करेंगे। बता दें कि इससे पहले भी सीएम शिवराज सिंह को पीएम मोदी ने अचानक दिल्ली बुलाया था। ये बुलावा तब आया था जब गृहमंत्री अमित शाह भोपाल दौरे पर थे। और अगले ही दिन सीएम शिवराज ने दिल्ली पहुंचकर पीएम मोदी से मुलाकात की थी। अब एक बार फिर सीएम शिवराज, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और मंत्री भूपेंद्र सिंह को एक साथ दिल्ली से बुलावे को लेकर राजनीति गरमा गई है। चूंकि नरोत्तम मिश्रा विधि मंत्री भी हैं। इस लिहाज से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में OBC आरक्षण को लेकर सरकार का अगला कदम क्या हो सकता हैं। इस पर उनसे चर्चा हो सकती हैं। साथ ही अन्य राजनीतिक मुद्दों को लेकर भी दोनों नेताओं की राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ चर्चा हो सकती हैं।

Related Articles

Back to top button