ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
छत्तीसगढ़

शासन की सभी योजनाएं आम नागरिकों को केंद्र में रखकर बनाई गई : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि शासन की सभी योजनाएं आम नागरिकों को केंद्र में रखकर बनाई गई है ताकि उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य  मूलभूत सुविधाएं सहज उपलब्ध हो सके। आज छत्तीसगढ़ में स्थितियां बदल चुकी है, यहां खुशहाली है और लोग भाईचारे के साथ आपस में मिलजुल कर रह रहे हैं, निश्चित ही इसमें राज्य के अधिकारियों-कर्मचारियों की भी बड़ी भूमिका है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान अम्बिकापुर के विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में उक्त बातें कही। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, खाद्य एवँ संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, विधायक डॉ. प्रीतम राम, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू एवँ अधिकारीगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहा कि यदि लोगों का काम समय पर हो तो उन्हें सन्तुष्टि होती है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उनके भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान आमजन से प्राप्त आवेदनों का वे शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें और इसकी समीक्षा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पृथक से की जाए । साथ ही अधिकारी प्राप्त आवेदनों की पावती देने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गत दिवस निरीक्षण किये उप स्वास्थ्य केंद्र के सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि अच्छी व्यवस्था से लोगों को लाभ मिलता है और शासन की भी यही मंशा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों की जरूरतों का भी शासन ध्यान रख रही है शिक्षा स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं जितनी अच्छी होंगी, उसका लाभ वहां कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों को भी मिलेगा। शासकीय संस्थानों में बेहतर सुविधा देने के लिए यदि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की जाए और यह सोचा जाए कि हम सबसे बेहतर कार्य करेंगे तो हर स्तर में सेवा में सुधार होगा।

Related Articles

Back to top button