ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

हेल्थ इंश्योरेंस को लेकर बड़ी खबर! इरडा ने बीमा कंपनियों को दी ये अनुमति

IRDA Gave Permission: भारत में बीमा कंपनियों को इरडा द्वारा मान्यता (Recognition) प्राप्त है. इरडा ने कंपनियों को आग के जोखिम को कवर करने वाले वैकल्पिक प्रोडक्ट्स (Alternative Products) की मंजूरी दी है.

Preparing Alternative Products: बीमा नियामक इरडा ने बृहस्पतिवार को साधारण बीमा कंपनियों (Insurance Companies) को आग और संबद्ध जोखिमों को कवर करने वाले वैकल्पिक प्रोडक्ट्स को तैयार करने की अनुमति दी. इस पहल का मकसद ग्राहकों (Customers) को अधिक विकल्प देना और बीमा के दायरे को बढ़ाना है.

जारी किए दिशा-निर्देश

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDA) ने जनवरी, 2021 में आवासों, सूक्ष्म और लघु व्यवसायों (Housing, Micro And Small Businesses) की आग और अन्य जोखिमों से रक्षा करने वाले स्टैंडर्ड प्रोडक्ट्स (भारत गृह रक्षा, भारत सूक्ष्म उद्योग सुरक्षा और भारत लघु उद्यम सुरक्षा) के लिए दिशा-निर्देश (Guidance) जारी किए थे.

प्रोडक्ट्स को तैयार करने की इजाजत

आग और संबद्ध जोखिमों के लिए इन स्टैंडर्ड प्रोडक्ट्स के बाद किसी भी अन्य प्रोडक्ट की अनुमति नहीं थी. इरडा ने एक सर्कुलर में कहा कि आग से जुड़े वैकल्पिक प्रोडक्ट्स की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए प्राधिकरण (Insurance Regulatory and Development Authority) सामान्य बीमा कंपनियों को ऐसे प्रोडक्ट्स को तैयार करने की इजाजत देता है.

क्या काम करता है इरडा?

भारत में इरडा बीमा कंपनियों को मान्यता (Recognition) देता है और बीमा क्षेत्र की देखरेख करता है. भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण, भारत में विभिन्न प्रकार की बीमा कंपनियों को बढ़ावा देता है. इरडा इन कंपनियों को रेगुलेट करने वाली स्टेट्यूटरी बॉडी (Statutory Body) है.

Related Articles

Back to top button