ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
व्यापार

ग्‍लोबल मार्केट में क्रूड 109 डॉलर के पास, क्‍या फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें ताजा रेट

सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. ग्‍लोबल मार्केट में क्रूड के दाम 110 डॉलर के करीब पहुंच रहे हैं, जिससे कंपनियों पर दोबारा कीमतें बढ़ाने का दबाव पड़ सकता है. फिलहाल 6 अप्रैल से तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं.

नई दिल्‍ली. ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. फिलहाल तेल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के कारण कंपनियों पर दोबारा दबाव बढ़ सकता है.

ग्‍लोबल मार्केट में आज सुबह ब्रेंट क्रूड का भाव 108.8 डॉलर प्रति बैरल और डब्‍ल्‍यूटीआई 107.4 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया. मुख्‍य आर्थिक सलाहकार भी पहले ही बता चुके हैं कि ब्रेंट क्रूड के भाव अगर 110 डॉलर के ऊपर गए तो पेट्रोल-डीजल के दाम दोबारा बढ़ने शुरू हो जाएंगे. फिलहाल कंपनियों ने 6 अप्रैल के बाद से तेल कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है. दिल्‍ली में 105 तो मुंबई में 120 रुपये प्रति लीटर से पेट्रोल बिक रहा है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

– दिल्ली पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर

– मुंबई पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर

– चेन्नई पेट्रोल 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर

– कोलकाता पेट्रोल 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी

– नोएडा में पेट्रोल 105.47 रुपये और डीजल 97.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

– लखनऊ में पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 96.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

– पटना में पेट्रोल 116.23 रुपये और डीजल 101.06 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम

पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button