ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
व्यापार

क्या आप जानते हैं क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड्स भी होते हैं, जानिए कैसे मिलते हैं इसमें रिवॉर्ड प्वाइंट

Crypto Credit Cards Rewards: क्रिप्टोकरंसी पर भले ही किसी भी देश या सरकार का कोई नियंत्रण न हो लेकिन इसकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हो रहा है. अब क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड भी बाजार में आ रहे हैं.

Cryptocurrency Update: क्रिप्टोकरेंसी एक प्रकार की डिजिटल करंसी (Digital Currency) व्यवस्था है, जो एक निजी कंप्यूटर चेन से जुड़ी होती और कंप्यूटर एल्गोरिदम पर बनी है. इसके ऊपर किसी भी देश या सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है. इसकी लोकप्रियता में इस कदर इजाफा हो रहा है कि तमाम देश इसे कानूनी मान्यता भी दे चुके हैं. साथ ही साथ अब क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड भी बाजार में आ रहे हैं.

क्रेडिट कार्ड्स को खरीदारी और भुगतान करने का एक सुविधाजनक विकल्प माना जा सकता है, बशर्ते इसका इस्तेमाल समझदारी के साथ किया जाए. पारंपरिक क्रेडिट कार्ड में हम जिस तरह से भारतीय मुद्रा यानी रुपये में लेन-देन करते हैं, उसी तरह क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड पूरी तरह क्रिप्टोकरेंसी पर आधारित है.

इसमें रिवार्ड भी क्रिप्टो करेंसी में ही मिलते हैं. कंपनी आपको क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड जारी करती है जिससे आप खर्च कर सकते हैं और बाद में भुगतान कर सकते हैं.

लेनदेन और भुगतान दोनों क्रिप्टो में

देखा जाए तो सामान्य क्रेडिट कार्ड और क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड के काम करने के तरीके में कोई अंतर नहीं है. अंतर सिर्फ इतना ही है कि इसमें पूरा लेन-देन क्रिप्टोकरेंसी में ही होता है. यानी आपको क्रेडिट कार्ड का भुगतान भी क्रिप्टोकरेंसी में करना होता है.

कंपनियों के रिवॉर्ड

क्रिप्टोकरेंसी जारी करने वाली कंपनियां ऐसे कार्ड जारी कर रही हैं. कई कंपनियों के कार्ड्स पर रिवार्ड भी अलग-अलग तरह से दिए जा रहे हैं. जैसे जेमिनी क्रेडिट कार्ड पर बिटकॉइन में तीन फीसदी का पेबैक मिलता है. यह पेबैक खरीदारी के तुरंत बाद यूजर के जेमिनी अकाउंट में जमा हो जाता है.

साथ ही ब्लॉकफाई क्रेडिट कार्ड यूजर को 1.5 फीसदी का कैशबैक देता है. इसकी खास बात यह है कि आप यह कैशबैक बिटकॉइन और इथीरियम जैसी 10 तरह की क्रिप्टोकरेंसी में प्राप्त कर सकते हैं. इसी तरह सोफाई, वेन्मो क्रेडिट कार्ड भी इसी तरह रिवार्ड दे रहे हैं.

इस बात पर जरूर ध्यान दें

यहां एक बात की सावधानी रखनी चाहिए. पारंपरिक क्रेडिट कार्ड की तरह क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड में भी भुगतान में देरी होने पर भारी ब्याज दर का सामना करना पड़ सकता है और आधिकारिक मुद्राओं के मुकाबले क्रिप्टो की ऊंची कीमतें आपकी जेब को तगड़ा झटका दे सकती हैं.

Related Articles

Back to top button