ब्रेकिंग
BJYM National Team Appointments: बीजेपी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग ब... India Women vs Zimbabwe T20: भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 3-0 से रौंदा, रायपुर में क्लीन स्वीप ... Korba Dussehra 2026: ऊर्जाधानी कोरबा में 120 फीट ऊंचे रावण का हुआ भव्य दहन, लाल मैदान में उमड़ा जनसै... Dhamtari Balrampur Dussehra News: छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी का पर... Bastar Dussehra 2026: बस्तर दशहरा में धूमधाम से निभाई गई 600 साल पुरानी मावली परघाव की रस्म, उमड़ा भ... Chhattisgarh Police Smration Divas: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा बयान, कहा— बस्तर में नक्सलवाद... Durg Steel Plant Accident: भिलाई के निजी स्टील प्लांट में हादसे के बाद बड़ा एक्शन, प्लांट निदेशक और ... Police Smaran Divas Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर, कांकेर, सुकमा और अन्य जिलों में मनाया गया ... Khunti St. Michael School Attack: खूंटी में संत मिखाइल स्कूल के फादर पर जानलेवा हमला, रिम्स रेफर— आक... Palamu Crime News: अंधविश्वास के खौफनाक खेल में बुजुर्ग की निर्मम हत्या, झाड़-फूंक का आरोप लगाकर गला...
मध्यप्रदेश

गुना में 3 पुलिसकर्मियों की हत्या का गुनहगार नौशाद:भतीजी के निकाह में परोसना था काले हिरण का गोश्त; पुलिस सामने आई तो भून दिया

गुना के आरोन में शिकारियों और पुलिस से बीच हुई मुठभेड़ में नया खुलासा हुआ है। शिकारियों ने बारातियों के स्वागत के लिए काले हिरण और मोर का शिकार किया था। दरअसल पुलिस फायरिंग में मारे गए नौशाद की भतीजी का आज निकाह था। जिसमें मेहमानों को मीट परोसा जाना था। उसी के लिए शिकारियों ने काले हिरनों का शिकार किया था। रात में इन्हें लाते समय उनकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसमें नौशाद नाम के आरोपी मारा गया। वहीं तीन पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक गिरफ्तारी नहीं बताई है। सूत्र बता रहे है कि पुलिस ने करीब 13 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं जंगल में बड़ी मुठभेड़ की खबर आ रही है।

मुठभेड़ में पुलिस टीम में शामिल ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। घटना शनिवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शिकारी नौशाद मेवाती मारा गया। SI राजकुमार जाटव के हाथ में गोली लगने के बाद भी उन्होंने कई राउंड फायर किए।

घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। घटनास्थल पर देरी से पहुंचने पर ग्वालियर के IG अनिल शर्मा को हटा दिया गया है। मध्यप्रदेश सरकार ने तीनों पुलिसकर्मियों के परिवार को 1-1 करोड़ का मुआवजा देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अपराधियों की पहचान हो गई है। पुलिस फोर्स को भेजा गया है। जवाबी एक्शन के लिए पुलिस को फ्री हैंड दिया गया है। इसके बाद ताबड़तोड़ दोपहर में प्रशासन ने आरोपियों के घर को बुलडोजर से ढहा दिया।

SP राजीव कुमार मिश्रा का कहना है कि सगा बरखेड़ा की तरफ से बदमाशों के जाने की सूचना मिली थी। इनकी घेराबंदी के लिए 3-4 पुलिस टीम लगाई गई थीं। शहरोक के जंगल में 4-5 बाइक से बदमाश जाते हुए दिखे। पुलिस ने घेराबंदी की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। हमले में सब इंस्पेक्टर राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शिकारियों के पास से पांच हिरण और एक मोर के अवशेष जब्त किए हैं।

पुलिस ने कुछ संदिग्धों को उठाया, कलेक्टर बोले- घर तोड़ेंगे
पुलिस ने धरपकड़ में 10 से ज्यादा संदिग्धों को उठाया है। बजरंगगढ़ थाने से पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग हो रही है। SP खुद बजरंगगढ़ थाने में मौजूद हैं और टीम को लीड कर रहे हैं। लगभग 10 थानों की पुलिस और 100 के लगभग पुलिसकर्मी धरपकड़ में लगे हैं। कलेक्टर ने कहा कि पुलिस तो अपनी कार्रवाई करेगी ही। प्रशासन भी उनके अवैध निर्माण और कार्यों की जानकारी निकाल रहा है। अवैध निर्माण को बुलडोजर से जमींदोज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button