ब्रेकिंग
Bhiwani Crime News: भिवानी के खानक में दुकान के पास मिला युवक का शव; 4 बहनों के इकलौते भाई की मौत से... Panipat Crime News: पानीपत में एडवोकेट हेमंत पर 5-7 बदमाशों का जानलेवा हमला, क्रेटा रुकवाकर लाठी-डंड... Sonipat Crime News: सोनीपत के शांतिनगर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक ने बताया चुनावी रंजिश, दूसर... Faridabad Student Suicide: फरीदाबाद में CBSE 12वीं का रिजल्ट आने के बाद छात्र ने दी जान, दो विषयों म... Haryana College Admission 2026: हरियाणा के कॉलेजों में स्नातक दाखिले शुरू; जानें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ... Faridabad Encounter: फरीदाबाद में ओयो होटल के बाहर हत्या करने वाला इंदर त्यागी एनकाउंटर के बाद गिरफ्... MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले हलचल तेज; CM मोहन यादव और संगठन ने ... Bhind Panchayat Scam: भिंड में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र घोटाला; पंचायत सचिव सस्पेंड, FIR दर्ज कराने क... Morena Congress Executive List: मुरैना में कांग्रेस संगठन का बड़ा विस्तार, जीतू पटवारी की सहमति से न... Indore Road Accident: इंदौर में धार रोड पर बेकाबू टैंकर ने बाइक को कुचला, मां और दो मासूम बच्चों की ...
मध्यप्रदेश

पुलिस पर ताबड़फोड़ फायरिंग, सब इंस्पेक्टर-2 आरक्षक की मौके पर मौत यह वारदात शुक्रवार-शनिवार रात 2.45 बजे की बताई जाती है।

यह वारदात शुक्रवार-शनिवार रात 2.45 बजे की बताई जाती है।

गुना (GUNA) से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल शिकारियों को पकड़ने गए पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग (firing) की गई है। जिसमें दो आरक्षक सहित सब इंस्पेक्टर (sub inspector) की मौत हो गई है। इतना ही नहीं पुलिस वाहन के ड्राइवर को भी गोली लगी है।

सहरोक और मौनबाड़ा के बीच स्थित जंगल में शिकारियों को पकड़ने पहुंची पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस वारदात में एक सब इंस्पेक्टर और 2 आरक्षकों की मौत हो गई। वहीं पुलिस वाहन का ड्राइवर भी गोली लगने से घायल हुआ। बाकी पुलिस दल ने मुश्किल से शिकारियों से अपनी जान बचाई। यह वारदात शुक्रवार-शनिवार रात 2.45 बजे की बताई जाती है। आरोन पुलिस को सूचना मिली थी कि सहरोक और मौनबाड़ा के जंगल में शिकारी सक्रिय हैं। इसके बाद थाने से पुलिस वाहन से बल रवाना किया गया। जिसमें एक सब इंस्पेक्टर सहित जवान जंगल की तरफ रवाना हुए। जैसे ही जंगल में पुलिस पहुंची तो उनके वाहन की आवाज सुनकर शिकारी सावधान हो गए और उन्होंने अपना मौका संभाल लिया। पुलिस का सामाना होते ही शिकारियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें सब इंस्पेक्टर राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव और संतराम मीना को गोलियां लगी। जिससें तीनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं पुलिस वाहन के ड्राइवर को भी गोली लगी, जिसे उपचार के लिए गुना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सूचना पर एसपी राजीव कुमार मिश्रा तत्काल मौके पर पहुंचे। मृतकों के शव को आरोन अस्पताल लाया गया। वहीं शिकारी जंगल से भाग निकले, जिनकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button