ब्रेकिंग
Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ... Anamika Singh Lucknow Case: 'कार चढ़ाकर भाग चलो...' शाहनवाज और दानिश पर मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही जा... Crime News Bahadurgarh: बालौर गांव के स्कूल के कमरे में मिला युवक का शव, छाती और हाथ पर मिले वार के ... Karnal Crime News: बच्चों और मजदूरों से करवाया जा रहा था खतरनाक काम, पुलिस ने रंगे हाथों दबोचे लोग NFL Naka Panipat Crime News: बातों में उलझाकर कार से चुराए थे 3.80 लाख रुपये, पुलिस ने किया शातिर चो... Narnaul Police Station Protest: नशे में धुत रहने और नशा बेचने के आरोप में पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी न... Haryana Crime News: पुरानी रंजिश के चलते 19 वर्षीय युवक पर ताबड़तोड़ वार, हिसार पुलिस की दबिश जारी General Dheeraj Seth Moscow Visit: भारत-रूस मिलिट्री डिप्लोमेसी में नया मोड़! सेना प्रमुख के रूस दौर... NSE IPO Opening Date: कल खुल रहा है NSE का आईपीओ! जानें प्राइस बैंड, लॉट साइज और लिस्टिंग की पूरी डि... Bhopal News: ओवैसी की सभा के बाद भोपाल में टी. राजा सिंह की रैली की मांग; हिंदू संगठनों ने सीपी दफ्त...
मध्यप्रदेश

आलीराजपुर में पिकअप ने आठ साल की बालिका का रौंदा, भीड़ ने ड्राइवर को पीटा, फिर जिंदा जलाया

आलीराजपुर   आलीराजपुर में चंद्रशेखर आजादनगर के ग्राम छोटी पोल में शुक्रवार देर शाम लोडिंग वाहन ने आठ साल की एक बालिका को रौंद दिया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने वाहन में आग लगा दी। इससे वाहन खाक हो गया, वहीं चालक बुरी तरह झुलस गया। उपचार के लिए गुजरात के बड़ौदा ले जाते समय उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन ग्राम छोटी पोल के बरझर फाटक से गुजर रहा था। इस दौरान उसे आठ साल की बालिका कांजी पिता राकेश को चपेट में ले लिया। बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इससे गुस्साए आसपास के लोगों ने वाहन में आग लगा दी। इससे वाहन चालक मगन सिंह पिता मानसिंह उम्र 37 हाल मुकाल ग्राम जामली जोबट बुरी तरह झुलस गया। वाहन भी जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर आजादनगर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को शासकीय अस्पताल चंद्रशेखर आजादनगर पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे बड़ौदा रेफर कर दिया गया। रास्ते में चालक ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही एसडीओपी नीरज नामदेव भी मौके पर पहुंचे और जांच की।

मूल रूप से ग्राम सिंधी का रहने वाला था मृतकृः बताया जाता है कि मगनसिंह मूल रूप से ग्राम सिंधी का रहने वाला था। गांव में विवाद के कारण वह जामली में रह रहा था। परिवार में माता-पिता, तीन बच्चे व पत्नी हैं। आजादनगर पुलिस ने बताया मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बुरी तरह झुलसने के बाद भी पीटते रहे, कुछ बचाते नजर आएः वाहन के साथ ड्राइवर को आग के हवाले करने के दो वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए हैं। वीडियो में आठ से दस युवक चालक को पीटने के बाद वाहन में आग लगाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान चालक को भी आग के हवाले कर दिया गया। कुछ देर बाद आग की लपटों से घिरने पर बदहवास होकर वह नीचे गिर गया। इस दौरान कुछ लोग मिट्टी डालकर आग बुझाते दिखे, मगर कई लोग तमाशबीन ही बने रहे। इसके बाद जलते वाहन के बोनट पर चालक को बैठा दिया गया। यहां से नीचे गिरते ही उपद्रवी युवक लातों से उसे पीटते नजर आए। इस बीच किसी ने भी रोकने का प्रयास नहीं किया। आजादनगर पुलिस उक्त वीडियो की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ युवकों ने उक्त वीडियो बनाए तथा इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिए।

Related Articles

Back to top button