ब्रेकिंग
US-Iran Deal Crisis: ईरान का परमाणु निरीक्षण से इनकार, ट्रंप ने दी बातचीत रद्द करने की धमकी Forex Market News: क्या रुपया जल्द ही 96 का स्तर छुएगा? कच्चे तेल में गिरावट के बाद भी दबाव में भारत... Hidden Costs of AI: OpenAI और Claude पर हिंदी भाषा का पड़ता है ज्यादा असर, टोकन खर्च बढ़ने से बढ़ रहा ह... Swapna Shastra: सपने में खुद को नाचते हुए देखने का क्या है मतलब? जानें शुभ या अशुभ संकेत Black Pepper Benefits: इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए काली मिर्च है रामबाण उपाय, जानें सेवन का सही तरीक... Beur Jail Corruption Case: पटना के बेऊर जेल में बड़ी कार्रवाई; सुपरिटेंडेंट समेत 7 अधिकारी सस्पेंड Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य ने उठाई निष्पक्... Bihar Crime: पश्चिम चंपारण में खौफनाक वारदात; पति ने अपनी पत्नी और बच्चों को नहर में धकेला, मासूमों ... UP Job Alert: योगी सरकार का बड़ा फैसला; कृषि विभाग में 3446 पदों पर हुई भर्ती, किसानों की आय बढ़ाने मे... Ayodhya Ram Mandir Donation: दानराशि की सुरक्षा के लिए ट्रस्ट का बड़ा कदम; कर्मचारियों के लिए लागू कि...
उत्तरप्रदेश

स्वाभिमान से समझौता नहीं करेगा भारत-राजनाथ सिंह

लखनऊ । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमने अपनी ताकत का संदेश पूरे विश्व को दिया है। अब भारत परिणामों की चिंता नहीं करेगा, स्वाभिमान से समझौता नहीं करेगा, ये है आज का भारत। हम अपने देश की सुरक्षा व्यवस्था को दुनिया के दूसरे देशों पर आश्रित नहीं रखना चाहते। हमने सूची जारी की है, अब हथियार भारत में बनेंगे। ऐसे 309 आइटम घोषित किए हैं, जो बाहर से नहीं मंगाया जाएगा। हमने तो अपने देश में प्राइवेट इंडस्ट्री को खड़ा करने की भी व्यवस्था कर ली है।
दो दिन के दौरे पर शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां एक कार्यक्रम ‘नमस्ते लखनऊ’ में अपने सम्बोधन में राजधानी में हुए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि चाहे कोई संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हो, राज्य हो या देश, कोई दावा नहीं कर सकता कि वहां का समग्र विकास हुआ है। हमने पहले दिन से बस ईमानदारी से प्रयास किया है। रिंग रोड का काम अब तक पूरा हो जाना चाहिए था। जितना उस काम की प्रगति होनी चाहिए थी, वह नहीं हुआ है। 104 किमी की रिंग रोड हमारा ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह बन जाने के बाद भारत के किसी कोने से कोई लखनऊ आना चाहता है तो वह सीधे इस रिंग रोड से अपने मोहल्ले, अपने घर पहुंचेगा। शहर में छह फ्लाईओवर बन गए हैं। लखनऊ के लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए पांच फ्लाईओवर और स्वीकृत हो गए हैं। जल्द निर्माण शुरू होंगे। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन का डवलपमेंट भी चल रहा। गोमती नगर स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने का काम हो रहा। हमारी कल्पना को पूरा करने के लिए पैसे का संकट नहीं है। चारबाग स्टेशन के लिए बहुत सारी चीजें करने की योजना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता संतुष्ट है, अगर संतुष्ट नहीं होती तो इतना भारी जनाधार नहीं मिलता।

Related Articles

Back to top button