ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...
व्यापार

CNG की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, जानिए पेट्रोल डीजल के हाल, चेक करिए आज का लेटेस्ट रेट

दिल्‍ली में आज सीएनजी के रेट बढ़ा दिए गए हैं. पेट्रोल दिल्ली में 105 तो मुंबई में 120 रुपये प्रति लीटर से पेट्रोल बिक रहा है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.

Petrol Diesel CNG Prices : बढ़ती महंगाई के बीच आज रविवार को सीएनजी के दाम फिर से एक बार बढ़ा दिए गए. दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी गैस की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है. नई कीमते आज 15 मई रविवार सुबह 6 बजे से प्रभावी हो गई हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब एक किलो सीएनजी गैस (CNG Price) का रेट 73.61 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है.

एक तरफ जहां पेट्रोल-डीजल की कीमते स्थिर हैं, वहीं, सीएनजी की कीमतों में एक महीने बाद इजाफा हुआ है. इससे पहले 14 अप्रैल को सीएनजी के दाम ढाई रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए थे. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की बात करें, तो यहां सीएनजी गैस की खुदरा कीमत 76.17 रुपये प्रति किलो है. वहीं, मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी गैस की कीमत 80.84 रुपये प्रति किलोग्राम है.

पेट्रोल डीजल के दाम स्थिरसरकारी तेल कंपनियों ने आज रविवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. आज भी कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. बढ़ती महंगाई के बीच क्रूड ऑयल फिर से 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है. लिहाजा फिर तेल के दाम बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. फिलहाल कंपनियों ने 6 अप्रैल के बाद से तेल कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है. दिल्‍ली में 105 तो मुंबई में 120 रुपये प्रति लीटर से पेट्रोल बिक रहा है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

– दिल्ली पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर

– मुंबई पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर

– चेन्नई पेट्रोल 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर

– कोलकाता पेट्रोल 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी

– नोएडा में पेट्रोल 105.47 रुपये और डीजल 97.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

– लखनऊ में पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 96.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

– पटना में पेट्रोल 116.23 रुपये और डीजल 101.06 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेटहर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दामपेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button