ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
व्यापार

हरी सब्जियों के दाम में आई गिरावट

महंगाई की आग में झुलस रहे आम आदमी के लिए थोड़ी सी रहात हरी सब्जियां दे रही हैं। चंद महीने पहले तक 60 से 80 रुपये प्रति किलो के भाव से बिकने वाली सब्जियों की कीमतों में भारी गिरावट आई है। नेनुआ, भिंडी, तोरई, करेला, लौकी के भाव औंधेमुंह गिरकर गांव-कस्बों के खुदरा बाजारों में 5 रुपये पर आ गए हैं, जबकि शहरों में अभी भी हरी सब्जियां 20 से 30 रुपये किलो बिक रही हैं।शादियों के सीजन के चलते हरी सब्जियों की डिमांड कम हो गई है। इसका असर ये है कि किसानों को अपनी सब्जियों की लागत तो छोड़िये, मंडी तक पहुंचाने का किराया भी नहीं निकल रहा है। रविवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के मथौली कस्बे में नेनुआ, भिंडी, तोरई, करेला, लौकी 5 रुपये किलो बिक रहे थे। वहीं, परवल 30 रुपये और टमाटर 60 रुपये किलो था।अगर सरकारी आंकड़ों की बात करें तो पिछले एक महीने में टमाटर का खुदरा औसत भाव 54.74 प्रतिशत उछलकर 26.27 रुपये से 41.11 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं प्याज 9.18 फीसद सस्ता हुआ है। उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक प्याज 26.36 रुपये के औसत भाव से 23.94 रुपये पर आ गया है। शादी समारोहों में आलू की मांग को देखते हुए यह एक महीने में 7.82 फीसद चढ़कर 21.36 रुपये से 23.03 रुपये पर पहुंच गया है।

Related Articles

Back to top button