ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
विदेश

श्रीलंका में लगेगा कर्फ्यू

गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रही श्रीलंकाई सरकार सोमवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाएगी। यहां बीते दिन कर्फ्यू के उल्लंघन और सार्वजनिक संपत्ती को नुकसान पहुंचाने के आरोप में दो सौ से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया था।सरकार देश में कानून व्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश कर रही है। जिसके चलते सख्ती के दौरान अब तक करीब 230 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनमें से 68 लोग अभी भी रिमांड पर हैं। देश के नवनियुक्त प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने अपने एक बयान में कहा था कि वो सोमवार को देश में वित्तीय संकट की पूरी व्याख्या करेंगे।गौरतलब है कि रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने का वादे के साथ प्रधानमंत्री का पद संभाला था। उन्होंने विपक्षी नेता साजिथ प्रेमदासा और उनकी पार्टी को एक गैर-पक्षपाती सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है जो की पारंपरिक संसदीय राजनीति से परे है।

Related Articles

Back to top button