ब्रेकिंग
मधेपुरा रेल इंजन फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा: 'रोजगार दो या फैक्ट्री बंद करो' का दिया... Swatantra Bhardwaj Arrest: निशु आजाद के पिता से मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को न्यायिक हिरासत... Punjab Swine Flu Alert: जालंधर में स्वाइन फ्लू से पहली संदिग्ध मौत, राज्य में 220 पहुंचा H1N1 मरीजों... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला हॉस्टल की इमारत ढही, मलबे में कई छात्रों के दबे हो... पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति पर बवाल: मान सरकार ने दर्ज कराया कड़ा विरोध बिहार में गंभीर बाढ़ संकट: 13 प्रभावित जिलों में प्रभारी मंत्री और सचिव करेंगे कैंप, राहत कार्यों की... बरेली-देहरादून अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश, 2.60 करोड़ की हेरोइन के साथ जब्बार खां गिरफ्तार सदाशिवपेट में 400 साल पुरानी ऐतिहासिक पुष्करिणी: इतिहास, संस्कृति और आस्था का बेजोड़ संगम नवी मुंबई के ऐरोली में दही हांडी उत्सव के दौरान हादसा: मानव पिरामिड गिरने से 34 वर्षीय गोविंदा की मौ... Sagar Hooch Tragedy: सागर के बंडा में जहरीली शराब का कहर, 11 लोगों की मौत; 25 अस्पताल में भर्ती
मध्यप्रदेश

सूरज की तपिश से बादलाें ने दिलाई राहत

ग्वालियर। मंगलवार काे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई, जिससे शहरवासियाें ने गर्मी से राहत महसूस की। बादलों के आगे सूरज के तेवर कुछ ढीले पड़ गए। रात में भी गर्मी से राहत रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होगा, लेकिन 20 मई से फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हाे जाएगी और लू के आसार बनेंगे।जम्मू कश्मीर में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर ग्वालियर में दिखाई देने लगा है।

शहर ने तीन दिनों तक 46 डिग्री सेल्सियस तापमान का टार्चर झेला था। लोग राहत की उम्मीद लगाए थे। पश्चिमी विक्षोभ के आने के बाद दिन व रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। दो दिन में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से घटकर 43.6 डिग्री सेल्यिस पर आ गया। तापमान में औसतन तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। तेज गति से राजस्थान से गर्म हवा नहीं भी नहीं आ रही हैं। जिससे पहले दिन जेठ की दोपहरी में ज्यादा पांव नहीं जले। अधिकतम तापमान 1.3 डिसे व न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है।

Related Articles

Back to top button