ब्रेकिंग
MP Monsoon Update: मानसून आने से पहले ही मध्य प्रदेश में जून का कोटा पूरा; जानें कब होगी आधिकारिक एं... INDIA Alliance Meeting: दिल्ली में विपक्ष की महाबैठक; बीजेपी को घेरने की रणनीति पर मंथन, कई बड़े दल र... TMC Crisis in Bengal: ममता बनर्जी को बड़ा झटका; राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा, 10 स... Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
व्यापार

राकेश झुनझुनवाला की अकासा को मिला ‘क्यूपी’ एयरलाइन कोड, यहां जानें किस दिन से भरेगी उड़ान

Rakesh Jhunjhunwala: राकेश झुनझुनवाला की कंपनी अकासा एयरलाइंस को ये नई मंजूरी हासिल हो गई है. इसके कुछ ही दिनों बाद कंपनी की हवाई सेवाओं शुरू होने जा रही है.

Rakesh Jhunjhunwala Akasa Air: अकासा एयर की तरफ से जानकारी दी गई है कि उसे एयरलाइन कोड मिल गया है. एयरलाइन ने अपनी वाणिज्यिक उड़ान संचालन शुरू करने के लिए अगस्त, 2021 में नागर विमानन मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र यानि एनओसी (NOC) हासिल किया था.

शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला समर्थित विमानन कंपनी अकासा एयर को उसका एयरलाइन कोड मिल गया है. कंपनी की तरफ से मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी को ‘क्यूपी’ कोड दिया गया है. अब तक की जानकरी के मुताबिक एयरलाइन अपनी वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं जुलाई 2022 में शुरू कर सकती है.

ये होता है कोड

यह एयरलाइन राकेश झुनझुनवाला के अलावा विनय दुबे और आदित्य घोष से भी समर्थित है. गौरतलब है कि हर एयरलाइंस को एक डिजाइनर कोड दिया जाता है. उदाहरण के लिए इंडिगो का कोड ‘6ई’, गो फर्स्ट का ‘जी8’ और एयर इंडिया का ‘एआई’ है. अकासा एयर ने ट्वीट कहा कि हम हमारे एयरलाइन कोड की घोषणा करते हुए बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं.

पहली शुरुआत कहां से होगी

कंपनी की तरफ से कहा गया कि हम फ्लाइट्स शुरू करने और पूरी गर्मजोशी से लोगों की सेवा करने के लिए बेहद रोमांचित हैं. शुरुआती दौर में अकासा एयर की फ्लाइट्स मेट्रो महानगरों से टियर-2 और टियर-3 शहरों के लिए ही होंगी.

इसके अलावा महानगरों के बीच भी फ्लाइट्स संचालित की जाएंगी. परिचालन शुरू होने के पहले 12 महीनों में उसकी योजना 18 विमानों का बेड़ा तैयार करने की है और उसके बाद हर साल एयरलाइन 12-14 विमान जुड़ते जाएंगे.

Related Articles

Back to top button