ब्रेकिंग
Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Banarasi Kachori Sabji Recipe: घर पर बनाएं बनारस का प्रसिद्ध नाश्ता; कचौड़ी-सब्जी बनाने की आसान विधि MP Rajya Sabha Election 2026: तीसरी सीट पर भाजपा का दांव; महेश केवट के नामांकन के बाद बढ़ी सियासी हलच... Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ...
व्यापार

केवल एक दिन में करें छत्तीसगढ़ की यात्रा! आईआरसीटीसी के इस सस्ते टूर पैकेज का उठाएं फायदा

Chhattisgarh Package: इस पैकेज के जरिए आपको छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर घूमने का मौका मिलेगा. रायपुर अपनी खूबसूरती के लिए पूरे देश में फेमस है. यहां आपको कई खूबसूरत मंदिर और झरने देखने को मिलेंगे.

IRCTC Raipur Tour: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) घूमने की बना रहे हैं प्लानिंग तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है. इस यात्रा में आपको कम समय और कम पैसे देने होंगे.अगर आप तीन लोग इन यात्रा पर जाते हैं तो आपको केवल 1,865 रुपये का शुल्क देना होगा. इस स्पेशल टूर पैकेज (Special Tour Package) पर आप अपने परिवार के साथ जाकर इंजॉय कर सकते हैं. इस पैकेज की खास बात ये हैं कि घूमने के लिए आपको एक भी दिन की ऑफिस से छुट्टी नहीं लेनी पड़ेगी. आप वीकेंड पर भी अपने ट्रीप को इंजॉय (Trip Enjoy) कर सकते हैं.

इन जगहों पर घूमने का मिलेगा मौकाआपको बता दें कि इस पैकेज के जरिए आपको छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Package) की राजधानी रायपुर (Raipur) घूमने का मौका मिलेगा. रायपुर अपनी खूबसूरती के लिए पूरे देश में फेमस है. यहां आपको कई खूबसूरत मंदिर और झरने देखने को मिलेंगे. इस पैकेज में आप जतमई घटारानी झरना और मां दुर्गा का मंदिर देखने को मिलेगा. रायपुर का मां दुर्गा मंदिर बहुत प्रसिद्ध मंदिर हैं. यहां दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं. आईआरसीटीसी के इस पैकेज के जरिए आप आसानी से एक दिन में ही यहां की यात्रा कर सकते हैं.

आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर दी जानकारीआपको बता दें कि इस टूर की जानकारी आईआरसीटीसी ने दी है.आईआरसीटीसी ने बताया है कि मां दुर्गा के दर्शन और जतमई घटारानी झरना की खूबसूरती का नजारा आप बहुत कम पैसों में ले सकते हैं. इसके लिए आपको बहुत कम शुल्क देना होगा. एक दिन का आपको केवल 1,865 रुपये चुकाने होंगे.

From uncovering the beauty of Ghatarani waterfall to pay a visit at Maa Durga Temple. Explore with IRCTC tour package of 1 day starts at ₹1865/- pp* . For more information, visit https://t.co/acFTkGAk0e @AmritMahotsav— IRCTC (@IRCTCofficial) May 16, 2022
इस तरह करा सकते हैं बुकिंगइस पैकेज की बुकिंग के लिए आप www.irctctourism.com की वेबसाइट पर विजिट करें. इसके अलावा आप ट्वीट में दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी आसानी से बुकिंग कर सकते हैं. आप इस टूर की सभी जानकारी https://irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=SCBSH05 पर जाकर ले सकते हैं.

पैकेज में मिलेगी यह सुविधा-इस पैकेज की शुरुआत रायपुर एयरपोर्ट (Raipur Airport) से होगी. कैब ड्राइवर आपको एयरपोर्ट से लेकर जतमई घटारानी झरना लेकर जाएगा. वहीं आपको देवी मां के मंदिर के दर्शन और झरने का मजा लेने को मिलेगा. इसके बाद दिन भर घूमने के बाद आपको एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन छोड़ दिया जाएगा. यात्रा में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) और पार्किंग और टोल (Parking Toll) का भुगतान नहीं करना होगा.

Related Articles

Back to top button