ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

कश्मीर घाटी में अभी और होगी बारिश, जम्मू में चल सकती है लू, अलर्ट जारी

Jammu-Kashmir Weather Update: श्रीनगर में बुधवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह में मौसम साफ रहेगा. दोपहर के बाद आसमान में हल्के बादल दिख सकते हैं.

Jammu-Kashmir Weather and Pollution Report Today 18 May: जम्मू-कश्मीर (Jammu-kashmir) में पिछले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई. इसकी वजह से तापमान में गिरावट के साथ-साथ गर्मी से भी राहत मिली. वहीं जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस से 7 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा दर्ज हुआ, तो कुछ जगहों पर सामान्य से कम भी रिकॉर्ड किया गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक अब आने वाले दिनों में जहां जम्मू डिवीजन में ‘लू’ चलने तो कश्मीर डिवीजन में बारिश का अनुमान है. आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि बुधवार को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बन सकती है. इसके अलावा एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण 19 से 21 मई के बीच जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना है.

मंगलवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 ज्यादा 28.3 और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 कम 3.2 और अधिकतम तापमान सामान्य से 1 ज्यादा 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.पहलगाम में न्यूनतम तापमान 5.8 और अधिकतम तापमान सामान्य से 5 कम 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा.जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 ज्यादा 39.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.कटड़ा में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 ज्यादा 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 ज्यादा 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

बुधवार को कश्मीर डिवीजन में ऐसा रहेगा मौसम

श्रीनगर में बुधवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह में मौसम साफ रहेगा. दोपहर के बाद आसमान में हल्के बादल दिख सकते हैं.गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और बारिश या गरज के साथ बौछारें या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है.वहीं पहलगाम में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यहां मौसम गुलमर्ग जैसा ही रहने वाला है .जम्मू डिवीजन में मौसम रहेगा साफ

जम्मू में बुधवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा.कटड़ा में अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यहां सुबह में मौसम साफ रहेगा. दोपहर के बाद आसमान में हल्के बादल दिख सकते हैं.श्रीनगर-जम्मू में कितना है एक्यूआई?

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘संतोषजनक’ श्रेणी में 64 और जम्मू में भी 73 दर्ज किया गया है. जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचंकाक अच्छे से संतोषजनक श्रेणी में ही है.

Related Articles

Back to top button