ब्रेकिंग
Ludhiana Crime News: पक्खोवाल रोड पर बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, आहाते में फायरिंग से बीच-बचाव कर... Ludhiana F&CC Meeting: लुधियाना में 150 करोड़ के 187 विकास प्रस्तावों को मंजूरी की तैयारी, 14 सितंबर... Amity University Ranchi Violence: छात्र से मारपीट, नकदी-सोने का लॉकेट छीनने का आरोप; विधायक पुत्र सम... Ranchi Cyber Fraud: बैंक अफसर बनकर शेयर बाजार में निवेश का झांसा, कांके के मंगरा उरांव से 9.20 लाख क... Jharkhand Agriculture Scheme: महिला किसानों की आय बढ़ाएगी हेमंत सरकार, पशुपालन, मछली पालन और बागवानी... Latehar Sadar Block: कभी भी ध्वस्त हो सकती है गुरगु पुलिया, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग; DDC ने द... झारखंड हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 6 माह के भीतर दोबारा JET परीक्षा आयोजित करने का आदेश Womens Asia Cup: हरमनप्रीत ब्रिगेड का दबदबा, रन में शेफाली तो विकेट में दीप्ति नंबर-1; भारत के नाम द... Healthy Breakfast Options: सुबह नाश्ते में शामिल करें ये 5 हाई-प्रोटीन शाकाहारी फूड्स, दिनभर बनी रहे... Haryana Weather Update: हरियाणा में कमजोर पड़ा मानसून, तापमान 3.2 डिग्री बढ़ा; हिसार 38.7°C के साथ स...
व्यापार

इंफोसिस को सरकार ने दिया नया ऑर्डर, अप्रैल के जीएसटी कर भुगतान की तारीख बढ़ी

GST Portal News: केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोल्ड ने कहा है कि पोर्टल पर अप्रैल 2022 के जीएसटीआर-2 बी के बनने और जीएसटीआर-3 बी के ऑटो जनरेशन में तकनीकी दिक्कतें आई हैं.

GST Portal Infosys: जीएसटीएन पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ियों के चलते कारोबारियों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अब केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड यानी सीबीआईसी (CBIC) ने कहा कि पोर्टल पर अप्रैल 2022 के जीएसटीआर-2 बी के बनने और जीएसटीआर-3 बी के ऑटो जनरेशन में तकनीकी दिक्कतें आई हैं. इसे देखते हुए सरकार ने इंफोसिस को कहा है कि वह इसे जल्द सुधारे.

जीएसटी पोर्टल पर करदाताओं को आ रही तकनीकी गड़बड़ी के चलते सरकार ने अप्रैल कर भुगतान की देय तिथि 24 मई तक के लिए बढ़ा दी और इंफोसिस को समस्या का जल्द समाधान करने का निर्देश दिया. इंफोसिस को जीएसटी की टेक्निकल जिम्मेदारी संभालने और इसका रखरखाव करने के लिए 2015 में 1,380 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया था.

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने देर रात किए अपने ट्वीट में कहा कि अप्रैल 2022 के महीने के लिए फॉर्म जीएसटीआर-3बी दाखिल करने की नियत तारीख 24 मई 2022 तक बढ़ा दी गई है.

अप्रैल में आईं दिक्कतें

सीबीआईसी की तरफ से बताया गया है कि पोर्टल पर अप्रैल 2022 के जीएसटीआर-2 बी के बनने और जीएसटीआर-3 बी के ऑटो जनरेशन में तकनीकी दिक्कतें आई हैं. इसे देखते हुए सरकार ने इंफोसिस को कहा है कि वह इसे सुधारे.

करदाताओं के लिए तारीखें

आमतौर पर किसी महीने का विवरण अगले महीने की 12वीं तारीख को उपलब्ध होता है. इसके आधार पर ही टैक्स का भुगतान किया जाता है. अलग-अलग कैटेगरी के करदाताओं के लिए अलग-अलग तारीखें तय की गई हैं. रविवार को जीएसटी नेटवर्क ने एक सलाह जारी की थी जिसमें कहा गया था कि अप्रैल, 2022 के जीएसटीआर-2 बी में कुछ जानकारियां नहीं दिख रही हैं. लेकिन अब उसे वापस लेते हुए ये तारीखें बढ़ा दी गई हैं.

Related Articles

Back to top button