ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
विदेश

करतारपुर कॉरिडोर को लेकर भारत-पाक के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति

पेशावरः भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर को लेकर कुछ खास मुद्दों पर सहमति बन गई है। दोनों देश करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते प्रतिदिन पांच हजार श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा करतारपुर साहिब जाने देने पर सहमत हो गए हैं। इन श्रद्धालुओं को यात्रा से लेकर दोपहर के खाने और चिकित्सा फ्री में प्रदान की जाएगी।पाकिस्तान के इवैक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ETPB) ने शनिवार को कहा कि करतारपुर कॉरिडोर के मसले पर दोनों पक्षों के बीच लाहौर में हुई बैठक के दौरान इस संबंध में चर्चा हुई थी। यात्रा की शुरुआत में भारतीय नागरिकों को कॉरिडोर कार्ड जारी किए जाएंगे।

बोर्ड ने आगे कहा कि यात्रियों को पिक एंड ड्राप की सुविधा दी जाएगी साथ में उन्हें मुफ्त भोजन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि 200 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से प्रतिदिन 10 लाख रुपए (पाकिस्तानी) का खर्चा आएगा।

इसके अलावा श्रद्धालुओं को प्रबंधन के पास अपना पासपोर्ट जमा कराना होगा, जो वापसी पर उन्हें मिल जाएगा। बोर्ड ने कहा कि रोजाना पांच हजार यात्री गुरुद्वारा जाएंगे और उन्हें सुबह से शाम तक यात्रा की इजाजत दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button