ब्रेकिंग
PM Modi Europe Tour 2026: पीएम मोदी का 5 देशों का महादौरा, UAE से लेकर इटली तक दिखेगी भारत की धाक Indian Army & Navy: थल सेना और नौसेना के बीच ऐतिहासिक समझौता, 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी ताकत बढ़ाने पर जो... कलकत्ता हाई कोर्ट में काला कोट पहनकर पहुंचीं ममता बनर्जी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने स्टेटस पर उठाए सव... Defence Minister Rajnath Singh: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राजनाथ सिंह की हुंकार- दुश्मन को घर में घुसकर मार... Alirajpur Murder: आलीराजपुर में 'ब्लाइंड मर्डर' का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत... Maharashtra News: महाराष्ट्र में मंत्रियों के काफिले में 50% की कटौती, सीएम फडणवीस बुलेट से पहुंचे व... Voter List Revision 2026: दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक समेत 16 राज्यों में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ऐलान BRICS Foreign Ministers Meeting: जयशंकर का बड़ा बयान- सैन्य शक्ति और प्रतिबंध नहीं, संवाद से निकलेगा... Purnia Crime News: पूर्णिया के गैरेज में महिला से गैंगरेप, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार Delhi News: दिल्ली में अब हफ्ते में 2 दिन 'वर्क फ्रॉम होम', सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान
मनोरंजन

लॉक अप फेम पायल रोहतगी अपने बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह से जुलाई करेगी शादी 

रियलिटी शो लॉक अप फेम पायल रोहतगी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह से शादी करने वाली हैं। संग्राम सिंह ने इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर पायल के साथ फोटो शेयर कर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संग्राम सिंह के बर्थडे पर दोनों सात फेरे लेंगे।  दोनों एक दूसरे को 12 साल से डेट कर रहे हैं। पायल और संग्राम एक सिंपल वेडिंग प्लान कर रहे हैं। जब पायल से शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मैं किसी बात को कंफर्म या मना नहीं कर सकती। प्लीज संग्राम से बात करें, मैं इस पर कुछ नहीं बोल सकती।” संग्राम और पायल इस साल 21 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे।

संग्राम ने खबर कंफर्म करते हुए कहा, “मैं बहुत खुश हूं। हम 12 साल से साथ में हैं। अब वक्त आ गया है कि हम अपने रिलेशनशिप को आगे ले जाए और शादी कर लें। इतना समय पायल के साथ बिताने के बाद मुझे नहीं लगता कि मुझे उससे अच्छी लड़की मिल सकती है। संग्राम ने शादी के बारे में आगे बात करते हुए कहा, यह एक सिंपल वेडिंग होगी, जोकि आर्य समाज के रिती रिवाजों से मंदिर में की जाएगी। शादी गुजरात या हरयाणा में से कहीं हो सकती है। शादी की तारीख मेरे जन्मदिन वाले दिन की तय की गई है। लेकिन अभी हम डेट्स के बारे में कुछ कह नहीं सकते हैं।

Related Articles

Back to top button