ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

दिल्ली में आईपीएल जुआ रैकेट का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

नई दिल्ली| दिल्ली पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जुआ रैकेट का भंडाफोड़ किया है और इस सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान राहुल गर्ग (30), कुणाल गर्ग (30), संजीव कुमार (50), अशोक शर्मा (51), धर्मात्मा शर्मा (46) और कन्हैया (21) के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी जिला) समीर शर्मा ने विवरण देते हुए कहा कि 15 मई को एक गुप्त सूचना मिली थी कि आईपीएल क्रिकेट मैचों पर चंदर विहार, फेज- 3, निहाल विहार में जुआ गतिविधियां चल रही हैं और यदि समय पर छापेमारी की जाती है तो उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार किया जा सकता है।

इसके बाद पुलिस की टीम गठित की गई जिसने जांच की तो पाया कि उक्त क्षेत्र के एक भवन में जुआ खेला जा रहा है।

इसके बाद टीम ने उक्त परिसर में छापेमारी की जिसमें छह लोग लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए जुआ खेलते पाए गए।

डीसीपी शर्मा ने कहा कि उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने मौके से दो लैपटॉप, तीन इंटरनेट राउटर, दो एलईडी टीवी, वॉयस रिकॉर्डर, कॉल मर्जर माइक्रोफोन, 74,740 रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, जुए का रिकॉर्ड रखने वाली दो नोटबुक और जुआ उपकरण वाला एक सूटकेस, जिसमें पांच मोबाइल फोन हैं, जब्त किया है।

पुलिस ने निहाल विहार थाने में जुआ अधिनियम की धारा 3, 4, 9 और 55 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button