ब्रेकिंग
Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म... BIT Mesra Success Story: 400 रुपये हफ्ते से शुरू हुआ सफर, सफाईकर्मी मां की बेटी आरती ने इंजीनियरिंग ... Ranchi City SP Paras Rana: संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी, पुलिस ने लोगों से की अफवाहों से दू... Jharkhand Politics: प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे नितिन नबीन, अमर बाउरी बोले- संगठन को... Mungeli Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत 3 लोगों ... Jagdalpur News: बस्तर में बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का किया घे... Chhattisgarh Wildlife News: धमतरी और सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में तेंदुए का हमला, ग्रामीणों में ... Surajpur News: गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर नवजात की मौत, लापरवाही पर डॉक्टर और एएनएम... Sukma News: पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की अनोखी पहल, 'सेवा पथ एक पहल' के तहत सिलाई ...
मध्यप्रदेश

जुलाई से बढ़ेंगी 10 उड़ानें

इंदौर । इंदौर एयरपोर्ट से उड़ानों का आंकड़ा एक बार फिर बढ़ने जा रहा है। जुलाई में इंदौर एयरपोर्ट से 10 उड़ानें शुरू होंगी। उड़ान कंपनियों ने इस संबंध में एयरपोर्ट प्रबंधन को सूचना दे दी है। दरअसल, एक अप्रैल से एयरपोर्ट रात 11 से सुबह 6 बजे तक बंद रखने के कारण रात की उड़ानें बंद हो गई थीं।प्रधानमंत्री के एयरइंडिया वन विमान की इंदौर एयरपोर्ट पर लैंडिंग और मुड़कर वापस जाने के लिए रनवे के टर्न पैड चौड़े किए जा रहे हैं। इसके लिए रात 11 से सुबह 6 बजे तक एयरपोर्ट बंद किया जा रहा है। पहले यह समय रात 10 से सुबह 5 बजे तक था। इस कारण 14 से अधिक उड़ानें प्रभावित हो रही थीं। प्रबंधन के अनुसार एयरपोर्ट पर काम चलने से 10 उड़ानें बंद हो गई थीं। संभवत: जून के अंतिम सप्ताह तक काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद एयरपोर्ट फिर से 24 घंटे खुला रहेगा। एयरलाइंस ने इस संबंध में हमें पत्र लिखकर उड़ानें शुरू करने को कहा है। हम उन्हें अनुमति दे देंगे। इससे हाल ही में बंद हुई जोधपुर, सूरत, चंडीगढ़ जैसे शहरों की उड़ानें फिर से चालू होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button