ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
उत्तरप्रदेश

धूल भरी आंधी के बाद बारिश ने ली 25 लोगों की जान

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रविवार रात से सोमवार तक आंधी और बारिश ने तबाही मचाई। आंधी-बारिश के दौरान बिजली, पेड़, दीवार गिरने से अलग-अलग जगह 25 लोगों की जान चली गई। लखनऊ समेत अवध के विभिन्न जिलों में पेड़ और घर गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा चार लोगों की जान सीतापुर में गई।अलीगढ़ में तीन व लखीमपुर खीरी में दो की मौत हुई है। वहीं, मेरठ, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, इटावा, औरैया, उन्नाव, चित्रकूट जालौन, कन्नौज, देवरिया व मिर्जापुर में एक-एक की जान गई। कई जगह खंभे-पेड़ गिरने से घंटों तक बिजली आपूर्ति व आवागमन में बाधा आई।सुल्तानपुर जिले में सोमवार दोपहर बाद आई आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। आंधी में कई जगह पेड़ और बिजली के तार टूटकर गिर गए। पेड़ से टूटी डाल की चपेट में आने से बल्दीराय क्षेत्र में एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि जयसिंहपुर में तीन घायल हो गए। कई मार्गों पर आवागमन बाधित रहा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली गुल हो गई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली और जायद की फसलों को फायदा पहुंचा है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे में भी आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है।

Related Articles

Back to top button