ब्रेकिंग
MP News: कूनो नेशनल पार्क से दुखद खबर, मादा चीता KGP-12 के 4 शावकों की मौत; मिले अधखाए शव BJP Stage Collapse: जिलाध्यक्ष के स्वागत समारोह में हादसा, मंच टूटने से गिरे BJP विधायक और कई दिग्गज... Damoh News: क्या दमोह में हुई BJP नेता देवेंद्र की हत्या? हादसे की कहानी में बड़ा ट्विस्ट, राजपूत सम... Bhopal News: बंगाली लड़का और उज्बेकिस्तान की लड़की भोपाल में रह रहे थे गुपचुप, पड़ोसियों के शक पर खु... Medical Negligence in MP: अस्पताल में नहीं मिला खून, चक्कर लगाता रहा पिता; 13 महीने की बच्ची ने तोड़... PM Modi Appeal: WFH और गाड़ियों के काफिले में कटौती, जानें पीएम मोदी की अपील को अब तक कितने मुख्यमंत... MP News: ड्रोन सर्वे से तैयार होगा मध्य प्रदेश के 35 शहरों का नया मास्टर प्लान, जाम और जलजमाव से मिल... MP News: पीएम मोदी की अपील का असर, मध्य प्रदेश में साइकिल चलाकर हाई कोर्ट पहुंचे जज डीडी बंसल Bhopal News: भोपाल में 'लव जिहाद' के आरोप में युवक की पिटाई, सड़क पर उतरा मुस्लिम समाज, पुलिस को 72 ... Weather Update Today: पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें दिल्ली सहित 15 राज्यों ...
मनोरंजन

बंगाली एक्ट्रेस बिदिशा डे मजूमदार ने की आत्महत्या

सिनेमा इंडस्ट्री से पिछले कुछ दिनों से लगातार बुरी खबरें आ रही हैं। अब खबर है कि बंगाली एक्ट्रेस बिदिशा डे मजूमदार ने आत्महत्या कर ली है। 21 वर्षीय एक्ट्रेस का शव पुलिस को उनके फ्लैट में पंखे से लटका मिला। शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया और एक्ट्रेस के सुसाइड की खबर से बंगाली इंडस्ट्री सकते में आ गई है। बिदिशा बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस थी और साथ ही अच्छी मॉडल भी थी। उनकी मौत की खबर सुनकर उनके परिवार वाले पहुंच गए हैं और पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

बिदिशा डे मजूमदार नगर बाजार में रेंट पर एक फ्लैट में रहती थीं। बीते दिन पुलिस को उनके फ्लैट में पंखे से उनका शव लटका हुआ मिला। इसके बाद से पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच में मालूम हुआ है कि एक्ट्रेस कुछ महीने पहले ही नगर बाजार में रहने के लिए आई थीं।  शव के पास पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में बिदिशा ने अपने आप को कैंसर से ग्रसित और परेशान बताया है। जबकि एक्ट्रेस के करीबी दोस्तों का कहना है कि बिदिशा का बॉयफ्रेंड उन्हें धोखा दे रहा था। इस बात से एक्ट्रेस काफी समय से डिप्रेशन में थीं। दोस्तों की मानें तो बिदिशा के कैंसर पीड़ित होने की बात बिल्कुल झूठी है।

Related Articles

Back to top button