ब्रेकिंग
Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म...
खेल

‘हमने चौके-छक्के लगाने की कोशिश नहीं की’, IPL 2022 से बाहर होने के बाद छलका राहुल का दर्द

IPL 2022: लखनऊ सुपरजायंट्स का अपने पहले ही IPL टूर्नामेंट में खिताब जीतने का सपना टूट गया. इस हार के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने कहा कि बीच के ओवरों में दो बड़े शॉट खेलने से मैच की तस्वीर बदल सकती थी. अब देखने पर ऐसा ही लगता है.

IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने बुधवार को खेले गए IPL 2022 के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) को 14 रनों से मात दे दी. लखनऊ सुपरजायंट्स का अपने पहले ही IPL टूर्नामेंट में खिताब जीतने का सपना टूट गया. इस हार के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने कहा, ‘बीच के ओवरों में दो बड़े शॉट खेलने से मैच की तस्वीर बदल सकती थी. अब देखने पर ऐसा ही लगता है.’

लखनऊ की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 में से 5 मैच हारी

पावरप्ले के बाद 7 ओवरों के दौरान राहुल एक ही चौका लगा सके जबकि वह इतने काबिल बल्लेबाज हैं कि दुनिया के किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ सकते हैं. इस सीजन में उन्होंने दो शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजी पर उन्हें मेहनत करनी होगी. लखनऊ की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 में से 5 मैच हारी है. केएल राहुल ने कहा, ‘हमने कुछ मैच जीते लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए उतने कामयाब नहीं रहे. हमें यह सीखना होगा. मेरे लिए बाकी सत्र की तरह यह सत्र भी अच्छा सबक रहा. एक टीम के रूप में यह काफी चुनौतीपूर्ण था और हमने बहुत कुछ सीखा.’

राहुल ने 15 मैचों में 616 रन बनाए

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी सीरीज में भारतीय टीम की कमान संभालने जा रहे राहुल ने 15 मैचों में 616 रन बनाए. उन्होंने कहा,‘यह बड़ा मैच था और बड़े मैच में आप अपना फॉर्म और पिछले 14 मैचों के रन भूल जाते हैं. इसे नए मैच की तरह ही खेलकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं. मैने भी एलिमिनेटर में वही किया, लेकिन मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला.’

रजत पाटीदार को जीवनदान मिले

राहुल ने कहा,‘ऐसा नहीं है कि हमने चौके-छक्के लगाने की कोशिश नहीं की लेकिन बीच के ओवरों में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की. हर्षल के दो ओवरों ने हम पर दबाव बना दिया. उसने दो ओवर में आठ ही रन दिए.’ उन्होंने यह भी कहा कि लचर क्षेत्ररक्षण ने टीम की राह और मुश्किल कर दी. उन्होंने कहा ,‘हमने कई आसान कैच टपकाए. मैंने दिनेश कार्तिक का कैच छोड़ा जब वह दोहरे अंक तक नहीं पहुंचा था. रजत पाटीदार को जीवनदान मिले. इसके बावजूद हमने अपनी ओर से पूरी कोशिश की और 208 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दो बड़े शॉट से चूक गए.’

Related Articles

Back to top button