ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
खेल

अफगानिस्ता से हार के बाद बांग्लादेश टीम में बड़ा फेरबदल, इस बल्लेबाज की छुट्टी

ढाका : अफगानिस्ता से हार के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टीम में बड़ा फेरबदल किया है। बोर्ड ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाज सौम्य सरकार को बाहर कर मौजूदा टी20 सीरीज के लिए तीन नये खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। तीन देशों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले दो मैचों में बांग्लादेश के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। तीसरे और चौथे मुकाबले के लिए बल्लेबाज मोहम्मद नईम, अमिनुल इस्लाम और नजमुल हुसैन को टीम में शामिल किया गया है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में बांग्लादेश ने 60 रन पर छह विकेट गंवा दिये थे, टीम हालांकि तीन विकेट से मैच जीतने में सफल रही। अफगानिस्तान के खिलाफ 32 रन तक बांग्लादेश के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गये थे और टीम यह मुकाबला 25 रन से हार गई। इस दौरान सौम्य सरकार ने दो मैचों में सिर्फ चार रन बनाये। तेज गेंदबाज रूबेल हुसैन और शफीउल इस्लाम को भी टीम में शामिल किया गया है, जबकि मेहंदी हसन और यासिन अराफात को बाहर कर दिया गया।

टीम: शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, शब्बीर रहमान, मोसद्देक हुसैन, लिटन दास, अफिफ हुसैन, तईजुल इस्लाम, रुबेल हुसैन, शफीउल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोहम्मद नईम, अमीनुल इस्लाम और नजमुल हुसैन ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button