ब्रेकिंग
Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर Allahabad High Court on Halala: हलाला के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, कोर्ट बोला- पर्सनल लॉ अपराध से न... Mumbai Mankhurd Building Collapse: मानखुर्द में 3 मंजिला इमारत ढही, 5 बच्चों और महिला की मौत 24 रुपये के लिए 5 साल की कानूनी लड़ाई: खाली बाम मिलने पर उपभोक्ता ने कंपनी को चखाया मजा, मिला 40 हजा... 'भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित जीवन': पीएम मोदी ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद Maharashtra Weather Updates: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन, रेल यातायात ठप और ठाणे में रेड अलर्ट Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे और नए महासचिव पर होगा...
मनोरंजन

ऋतिक रोशन ने खुलासा कर बताया आखिर क्यों सहजता बन जाती है डांस की राह में बड़ी मुसीबत

सुपरस्टार ऋतिक रोशन अपने सहज नृत्य कौशल और परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में अभिनेता ने घुंघरू के अपने हुक स्टेप पर बात करते हुए बताया कि डांस में सहजता हासिल करना सबसे मुश्किल काम है।

अभिनेता ऋतिक अपनी डेब्यू फ़िल्म के वक़्त से ही अपने बेमिसाल डांस मूव्स के साथ प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध करते आये है लेकिन अब अभिनेता का मानना है कि घुँघरू हुक स्टेप सबसे कठिन स्टेप में से एक है जिसे अभिनेता ने सहजता से निभाया है। इस बारे में बात करते हुए ऋतिक रोशन ने साझा किया,”सहजता से डांस करना सबसे मुश्किल काम है और वो भी तब, जब डांस स्टेप के लिए कड़े प्रयास की आवश्यकता होती है।” ऋतिक रोशन भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में एक डांस आइकॉन के रूप में फेमस हैं। इतना ही नहीं, अभिनेता ने इंडस्ट्री में एक बेंचमार्क स्थापित कर दिया है और ये ही वजह है कि वह अपने प्रशंसकों के बीच डांस के देवता के रूप में जाने जाते है!

सुपरस्टार इन दिनों अपनी पिछली रिलीज़ ‘सुपर 30’ की सफलता का आनंद ले रहे है और अब ‘घुँघरू सॉन्ग’ में अपने परफॉर्मेंस के लिए सराहना का पात्र बने हुए है, जहाँ अभिनेता ने सहजता और सरलता के साथ एक बार सभी का दिल जीत लिया है। उनकी आंखों में चमक यह दिखाती है कि सिल्वर स्क्रीन पर डांस करते समय सुपरस्टार कितने संतुष्ट महसूस कर रहे हैं। इसके अलावा, ऋतिक रोशन अपनी आगामी फिल्म “वॉर” में दमदार एक्शन पैक अवतार में नज़र आएंगे। बता दें कि, ये फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है, और फैंस का इंतजार खत्म होने में बस कुछ हफ्ते ही बाकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button