ब्रेकिंग
Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ...
विदेश

आनंद कुमार अमेरिका में ‘द एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2019′ से सम्मानित

लॉस एंजलिसः IIT प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने वाली कोचिंग संस्था ‘सुपर 30′ के संस्थापक और गणित के विख्यात शिक्षक भारतवंशी आनंद कुमार को अमेरिका में शिक्षण से जुड़े एक प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार उन्हें जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा मुहैया कराने में दिए गए उनके योगदान के लिए दिया गया। आनंद कुमार को ‘फाउंडेशन फॉर एक्सीलेंस’ (FEE) संगठन ने ‘द एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2019′ पुरस्कार से नवाजा।

इस संगठन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर कैलिफोर्निया के सैन जोस में आयोजित एक समारोह में कुमार को इस पुरस्कार से सप्ताहांत में नवाजा गया। आनंद ने इस कार्यक्रम में अपने भाषण में कहा, ‘‘लोगों तक गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की पहुंच होने से विश्व में बड़ा बदलाव आएगा क्योंकि इससे गरीबी, बेरोजगारी, जनसंख्या विस्फोट, पर्यावरण क्षरण सहित कई अन्य समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलेगी।”

समारोह मेंआनंद कुमार का ने कहा, ‘‘ भारतीय अमेरिका सहित पूरे विश्व में विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम कर रहे हैं और अगर वह अपने समाज को वापस कुछ देते हैं तो यह उनके लिए बेहद संतुष्टिजनक होगा और शिक्षा से ज्यादा कीमती कोई उपहार नहीं हो सकता है।” कुमार ने कहा कि शिक्षित दुनिया बेहतर दुनिया होगी क्योंकि उसमें समझ और करूणा ज्यादा होगी। उन्होंने कहा, ‘‘ मौजूदा समय में खालीपन बढ़ता जा रहा है और इस खालीपन को सिर्फ शिक्षा ही भर सकती है। किसी को भी अच्छा अवसर दें तो वह अच्छा करके दिखाएगा। अंतत: अवसर ही मायने रखता है।” हाल ही में कुमार पर बनी फिल्म ‘सुपर 30′ रिलीज हुई थी। इसमें ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button