ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
देश

सभी यूनिवर्सिटी में खत्‍म हों जातिगत भेदभाव, SC का केंद्र व UGC को नोटिस

नई दिल्‍ली। सुप्रीम कोर्ट में रोहित वेमुला और पायल तडवी की मां की ओर से दायर संयुक्‍त जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए केंद्र व यूजीसी को नोटिस जारी किया है। इसके तहत हायर लर्निंग इंस्‍टीट्यूशन व यूनिवर्सिटी में जातिगत संबंधी भेदभाव को रोकने के लिए कोर्ट ने केंद्र व यूजीसी से कदम उठाने को कहा है।

बता दें कि कॉलेज में  रोहित वेमुला और पायल तडवी की आत्‍महत्‍या का कारण जातिगत भेदभाव बताकर उनकी मांओं ने सुप्रीम कोर्ट में संयुक्‍त तौर पर याचिका दाखिल की थी। याचिका में उन्‍होंने गुहार लगाई कि शैक्षणिक संस्थानों में जातिगत भेदभाव खत्म करने का सशक्त उपाय किया जाए। साथ ही यह भी मांग की है कि विश्वविद्यालय और अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थानों में सभी छात्रों शिक्षकों को समान अवसर के लिए विशेष सेल बनाया जाए।

महाराष्‍ट्र के नायर अस्पताल के टॉपिकल नेशनल मेडिकल कॉलेज में गायनोकोलॉजी एंड ऑब्स्टेट्रिक्स के सेकेंड ईयर में पढ़ने वाली डाक्टर पायल तडवी ने आत्‍महत्‍या कर ली थी। पायल अपने वरिष्ठ डॉक्टरों की प्रताड़ना से तंग थी। ये डॉक्टर उस पर जातिगत टिप्पणी कर अक्सर परेशान करते थे। डाक्टर पायल तडवी की शादी 2016 में डाक्टर सलमान से हुई थी।

रोहित वेमुला का मामला

हैदराबाद यूनिवर्सिटी के समाजशास्त्र विभाग के पीएचडी स्कॉलर रोहित वेमुला 17 जनवरी 2016 को फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। वेमुला को दुर्व्यवहार के कारण बाद यूनिवर्सिटी से सस्पेंड किया गया था। इसके कुछ दिनों बाद उसने खुदकुशी कर ली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button