ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
विदेश

कश्मीर पर ट्रंप की मध्यस्थता पेशकश पर बोला भारत, हम पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं अपना रुख

न्यूयॉर्क: कश्मीर मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से मध्यस्थता करने की पेशकश पर भारत ने कहा कि इस संबंध में हम पहले ही अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं। विदेश मंत्रालय में सचिव ए गितेश शर्मा ने मंगलवार को पत्रकारों से यह बात कही। सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच एक मुलाकात होगी, हमें उसका इंतजार करना चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि सचिव शर्मा ने इस मुद्दे पर जवाब दे दिया है। भारत ने इस मुद्दे को लेकर पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। हमें मोदी-ट्रंप के बीच होने वाली बैठक के लिए इंतजार करना चाहिए।

बता दें कि ट्रंप ने सोमवार को एक बार फिर कहा था कि यदि भारत और पाकिस्तान चाहें तो वह कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता कर सकते हैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ सोमवार को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यदि मैं मदद कर सकता हूं, तो मैं अवश्य करूंगा, यदि भारत और पाकिस्तान दोनों चाहें तो मैं मदद करने के लिए तैयार हूं।

गौरतलब है कि ट्रंप इससे पहले भी कई बार कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता की पेशकश कर चुके हैं, लेकिन भारत ने इसे लगातार खारिज किया है। इससे पहले ट्रंप ने ह्यूस्टन में मोदी के साथ ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में शिरकत की थी और अमेरिका में बसे प्रवासी भारतीयों को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कट्टर इस्लामिक आतंकवाद की आलोचना की थी। दोनों नेताओं के बीच बुधवार को एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुलाकात होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button