ब्रेकिंग
Mumbai Crime News: मुंबई में 'स्पेशल 26' की तर्ज पर फर्जी IT रेड, कारोबारी से 1 करोड़ मांगने वाले 10... Badrinath Dham Accident: तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय बेहोश हुईं दो महिला श्रद्धालु, अस्पताल मे... Bijnor Road Accident: बिजनौर में बेकाबू कार ने खाना खा रहे लोगों को रौंदा, पंजाब के 3 व्यापारियों की... महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: मंत्री कार्यालयों से 550 कर्मचारियों की मूल विभागों में वा... Indian Railways Alert: दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का फेरबद... Noida Street Food Hub: इंदौर की ‘56 दुकान’ की तर्ज पर नोएडा में बनेंगे 2 नए फूड मार्केट, 24 घंटे खुल... Dumka Crime News: दुमका में 23 वर्षीय विवाहिता से दरिंदगी, जीजा ने साथी संग मिलकर जंगल में किया दुष्... Canada Work Permit New Rules: बिना स्टडी परमिट 6 महीने तक कोर्स कर सकेंगे विदेशी कामगार, IRCC ने जार... Ludhiana Jail Security: जेल सुरक्षा के दावों की खुली पोल, चेकिंग के दौरान बंदियों से मिला नशीला पदार... Gurdaspur Fraud Case: कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 18.84 लाख की ठगी, हिमाचल के व्य...
विदेश

अंतरिक्ष में UAE ने भेजा अपना पहला एस्ट्रोनॉट; PM मोदी ने दी बधाई, बोले- हमें प्रेरणा मिली

दुबईः 2 साल पहले ह्यूमन स्पेस मिशन की तैयारी करने वाले संयुक्त अरब अमीरात ने अपना पहला एस्ट्रोनॉट अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के लिए रवाना कर दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी इस्लामिक देश से कोई एस्ट्रोनॉट ISS पहुंचा है। UAE से पूर्व वायुसेना फाइटर पायलट हज्जा-अल-मंसूरी रूसी अंतरिक्ष यान सोयूज एमएस-15 से ISS गए। यह प्रक्षेपण कजाखस्तान के बैकोनूर कॉस्मो़ड्रॉम से किया गया था।

हज्जा-अल-मंसूरी के साथ अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर और रूसी कॉस्मोनॉट ओलेग स्क्रिपोचका भी अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन गए हैं। ओलेग स्क्रिपोचका तीसरी बार इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन गए हैं, जबकि बाकी दोनों यात्री पहली बार गए। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE के पहले एस्ट्रोनॉट के अंतरिक्ष जाने पर बधाई देते हुए कहा कि भारत को अपने मानव अंतरिक्ष मिशन के लिए इससे प्रेरणा मिली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि हमारे भाई हज्जा की सफल शुरुआत के बारे में जानकर बहुत खुशी हुई जो निश्चित रूप से अंतरिक्ष में एक शानदार यात्रा होगी। मैं शेख मोहम्मद बिन जायेद की भी प्रशंसा करता हूं, बधाई हो यूएई. उन्होंने कहा कि भारत को 2022 के अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के लिए एक अच्छे दोस्त की इस उपलब्धि से प्रेरणा मिली है। बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो का मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान 2022 में रवाना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button