ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
देश

पाकिस्तान और आतंकवादियों को मुंह चिढ़ा रही कश्मीर की ये तस्वीर, सेना में भर्ती होने के लिए लगी कतार

श्रीनगर। पाकिस्तान को आईना दिखाती कुछ तस्वीरें कश्मीर के श्रीनगर से सामने आई हैं। इनमें राज्य के युवाओं का जोश देखने से ही बनता है। पाकिस्तान जहां भारत में लोगों को भड़काना चाहता है, अफवाहें फैला रहा है, भारत को तोड़ने का काम कर रहा है, वहीं देश के युवाओं की सेना में भर्ती होने की यह तस्वीरें पाकिस्तान के मुंह पर तमाचा जड़ रही हैं। युवा सेना में भर्ती के लिए भारतीय सेना द्वारा आयोजित की गई, रैली में पहुंच रहे हैं।

भारतीय सेना द्वारा श्रीनगर में भर्ती रैली आयोजित की गई है। इसमें काफी तदाद में युवा पहुंच रहे हैं। बता दें कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में युवाओं को भड़का कर हिंसा पैदा करना चाहता है, लेकिन सेना में भर्ती होने के लिए पहुंचे युवा देशभक्ति का जज्बा दिखा रहे हैं।

हाल ही में सेना ने घाटी में एक विशेष भर्ती अभियान चलाने का फैसला किया था। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद बदलते हालात को देखते हुए सेना ने यह फैसला लिया था। बताया गया कि इस अभियान के तहत 3000 नौजवानों को उनकी योग्यता के आधार पर सेना में शामिल किया जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया अक्टूबर के पहले सप्ताह में तीन और चार तारीख को होगी। बताया गया कि यह रैली स्थानीय युवाओं का हौसला बढ़ाने के साथ जिहादी और उन अलगाववादी तत्वों के लिए सबक होगी। जो कहते हैं कि आम कश्मीरी नौजवान भारतीय सेना के साथ नहीं है।

सेना और अर्धसैनिक बलों में बड़े पैमाने पर भर्ती की तैयारी

राज्य के युवा देश की सेवा तो करेंगे ही, लेकिन इसके साथ उनको जो रोजगार मिलेगा उससे उनके परिवार फूले फलेंगे। बताया गया कि जम्मू संभाग में 2500 युवाओं की सेना में भर्ती का अभियान पहले से जारी है। आने वाले दिनों में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में राज्य के करीब दो हजार युवकों को भर्ती किया जाएगा। इसके बाद सीमा सशस्त्र बल, इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आइटीबीपी) और सेंट्रल इंडस्ट्रीज सिक्योरिटी फोर्स (सीआइएसएफ) के लिए भर्ती रैलियां की जाएंगी। इसी कड़ी में अब केंद्र सरकार के आग्रह पर रक्षा मंत्रालय ने घाटी में तीन हजार युवाओं को सेना में भर्ती करने का फैसला किया है।

पाकिस्तान विश्व के हर मोर्चे पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने में लगा है। हालांकि, अब तक उसे अपने इस एजेंडे में सफलता हासिल नहीं हो सकी है। जैसा कि हाल में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जवाब देते हुए अपने कार्यक्रम ‘हाउडी मोदी’ में कहा था कि भारत में सब कुछ ‘ठीक’ है।…और ना सिर्फ भारत बल्कि यह तस्वीरें कश्मीर में भी उस ‘ठीक’ शब्द की पुष्टि करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button