ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
विदेश

ब्राजील की 4 जेलों में हिंसक झड़पें, 2 दिन में 55 लोगों की मौत

उत्तरी ब्राजील की चार जेलों में हुई हिंसक झड़पों में 2 दिनों में 55 लोग मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को कैदियों के बीच हुई झड़प में 40 लोगों की मौत हुई है। । इस घटना से एक दिन पहले ही एक जेल में हुई हिंसा में 15 लोगों की मौत हो गई थी।एमेजोनस राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि पीड़ितों की मौत ‘‘दम घुटने” के कारण हुई।

आधिकारियों ने पहले मृतक संख्या 42 बताई थी लेकिन बाद में इसे संशोधित करके 40 कर दिया गया। मारे गए कैदियों में कम से कम 25 कैदी एमेजोनस राज्य की राजधानी मनौस के निकट एंटोनियो त्रिनिदाद पैनल इंस्टीट्यूट में थे जहां ये चार जेल स्थित हैं। जेल अधिकारियों ने बताया कि हत्या में किसी बंदूक या चाकू का इस्तेमाल नहीं किया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि हिंसा ‘‘उन कैदियों के बीच विवाद के कारण हुई जो एक ही आपराधिक समूह के थे और राज्य में नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल थे”।

संघीय सरकार ने बताया कि वह राज्य की जेलों में सुरक्षा कड़ी करने के लिए अतिरिक्त बल को भेज रही है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार ब्राजील कैदियों की संख्या के मामले में विश्व में तीसरे नंबर पर है और जून 2016 तक यहां 7,26,712 कैदी थे। यह संख्या उसकी जेलों की क्षमता की दोगुनी है। उसी वर्ष देश में जेलों की क्षमता 3,68,049 कैदियों की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button