ब्रेकिंग
Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ...
खेल

IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, RCB ने टीम के साथ जोड़ा महिला स्टाफ

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम अब तक एक बार भी टूर्नामेंट नहीं जीत पाई है। टीम की कप्तानी विराट कोहली के हाथों में हैं और वह लाख कोशिश के बाद भी टीम को चैंपियन नहीं बना पाएं हैं। टीम मैनेजमेंट ने अगले सीजन के लिए नवनीता गौतम (Navnita Gautam) को टीम के साथ जोड़ा है।

आईपीएल टीम आरसीबी (Royal Challengers Bangalore) ने टीम के साथ एक महिला सपोर्ट स्टाफ को जोड़ने का फैसला लिया है। नवनीता गौतम टीम के साथ बतौर स्पोर्ट्स मसाज थेरेपिस्ट काम करेंगी। अगले सीजन के लिए उनको टीम के साथ जोड़ा गया है। यह इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहला मौका है जब किसी टीम के साथ कोई महिला स्पोर्ट स्टाफ को जोड़ा गया हो।

RCB के चेयरमैन संजीव चूड़ीवाला का कहना था कि वह इस ऐतिहासिक पल को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनको इस पल और सही दिशा में टीम मैनेजमेंट के उठाए का हिस्सा बनकर काफी खुशी हुई।

बेंगलुरू टीम के हेड फिजियोथेरेपिस्ट ईवान स्पीचली हैं जबकि स्ट्रेंग्थ और कंडीशनिंग कोच शंकर बसु की भूमिका निभाते हैं। नवनीता आईपीएल के 13वें सीजन में इन दोनों के साथ मिलकर काम करेंगी।

बतौर कप्तान विराट कोहली अब तक रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के लिए कुछ खास नहीं कर पाए हैं। 13 सीजन में अब तक टीम एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। पिछले सीजन में आरसीबी की टीम को लगातार छह मैचों में हार मिली थी। शर्मनाक प्रदर्शन करने के बाद टीम को आखिरी पायदान से संतोष करना पड़ा था।

IPL में बेंगलुरू टीम का प्रदर्शन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम ने 2008 के पहले सीजन से अब तक सभी टूर्नामेंट में भाग लिया है। टीम ने तीन बार फाइनल में जगह बनाई है लेकिन खिताब नहीं जीत पाई। साल 2009, 2011और 2016 में टीम को उप विजेता रहकर संतोष करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button