ब्रेकिंग
Sandipani School Bus Crisis: ग्वालियर-चंबल में सांदीपनि स्कूलों की बस सेवा ठप! 2.5 महीने बीते, 512 र... Ujjain Yuva Dharm Sansad: उज्जैन में युवा धर्म संसद का आगाज! RSS प्रमुख मोहन भागवत करेंगे उद्घाटन, म... Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्...
मनोरंजन

Karwa Chauth 2019 : नुसरत जहां ने ऐसे मनाया करवाचौथ, लाल साड़ी में आईं नजर

नई दिल्ली। पूरे देश में गुरुवार को करवा चौथ का त्यौहार मनाया गया। महिलाओं ने अपने पति के लिए व्रत रखा और रात में चांद देखकर व्रत खोला। इस खास दिन को केवल आम महिलाओं ने ही नहीं बल्कि अभिनेत्रियों ने पूरे मन से मनाया। सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक तमाम अभिनेत्रियों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें एक्ट्रेस सजी-धजी नजर आ रही हैं। लेकिन इन सबके बीच लोगों को बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां की तस्वीरों का इंतजार था। फैंस के मन में ये सवाल था कि निखिल जैन से शादी होने के बाद सभी हिंदू त्यौहार मनाने वालीं नुसरत जहां क्या करवाचौथ भी मनाएंगी?

नुसरत ने अपने फैंस के सवाल का जवाब अपनी तस्वीरों से दिया है। एक्ट्रेस ने करवाचौथ पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। नुसरत ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर व्रत खोलते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो निखिल जैन की आरती उतारती नज़र आर ही हैं। एक तस्वीर में नुसरत ने हाथ में छलनी ले रखी है जिससे वो  पति निखिल जैन का चेहरा देख रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में निखिल पानी पिलाकर उनका व्रत खोलते दिख रहे हैं। नुसरत पूरे रीति रिवाज़ के साथ करवाचौथ का व्रत खोलती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है।

आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस की सासंद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां शादी के बाद से कट्टरपंथियों के निशाने पर रहती हैं। शादी के बाद नुसरत सिंदूर भी लगाती हैं और हिंदू त्यौहार भी मनाती हैं, यही वजह है कि नुसरत हमेशा मुस्लिम धर्मगुरुओं के निशाने पर रहती हैं। उनेक खिलाफ कई फतवे भी जारी हो जुके हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने दुर्गा पूजा का त्यौहार भी बड़े धूमधाम से मनाया था उस वक्त भी नुसरत का काफी विरोध हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button