ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

यूपी सरकार के खिलाफ प्रियंका के वार पर डिप्टी सीएम ने किया पलटवार, कहा- ‘ट्विटर वाली नेता’

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के बढ़ते अपराधिक मामलों पर यूपी की योगी सरकार को कठघरे में खड़ा करने पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है। मौर्य ने प्रियंका को ‘ट्विटर वाली नेता’ बताया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में अपने भाई के अमेठी लोकसभा सीट से हारने के बाद यहां से वह चली गईं थीं। वह क्या कहती हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। हम कानून और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मजबूती से कदम उठा रहे हैं।

ANI UP

✔@ANINewsUP

UP Dy CM KP Maurya on Priyanka Gandhi’s remark ‘state is at top in crime against women’:She is ‘Twitter wali neta’. Recently, she went after making her brother lose Amethi Lok Sabha seat. What she says doesn’t matter.What matters is we’re taking steps to strengthen law&order.

Twitter पर छबि देखें
50 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा इन दिनों रायबरेली के दौरे पर हैं। उनकी अगुवाई में दो दिवसीय कार्यशाला चल रही है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में महिला अपराधों में बढ़ोतरी को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास सत्ता है, काम करें बहानेबाजी नहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। योगी सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।

उन्होंने कहा है कि युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पानी और सड़क भी केंद्र व प्रदेश सरकार मुहैया नही करा पा रही है। यह उनकी नाकामी को दर्शाता है। सब कुछ उनके हाथ में हैं मगर, काम नहीं सिर्फ बहानेबाजी की जा रही है। देश में आर्थिक मंदी जैसे हालात हो गए हैं, सरकार को इस दिशा में काम करना चाहिए। प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button