ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

महाराष्ट्र और हरियाणा में जीत के बाद बोले मोदी- राज्यों के विकास के लिए करेंगे काम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता का विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भरोसा करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए गुरुवार को कहा कि विधानसभा में भाजपा की सरकार होने से राज्यों को डबल फायदा होगा और वहां विकास एवं जनकल्याण की योजनाओं का तेज गति से कार्यान्वयन होगा। मोदी ने भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित एक अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं सबसे पहले दिवाली का आरंभ होने से पूर्व ही महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता ने भाजपा और हमारे साथियों के प्रति जो विश्वास जताया है, जो आशीर्वाद दिए हैं इसके लिए मैं उनका अंत:करण से अभिनंदन करता हूं, उनका साधुवाद करता हूं।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में हमें गत चुनाव में पूर्ण बहुमत नहीं मिला था, हरियाणा में सिर्फ 2 सीटों का बहुमत था, इसके बावजूद भी दोनों मुख्यमंत्रियों ने बेदाग सरकार चलायी और सबको साथ लेकर दोनों राज्यों की जो सेवा की और अविरत कार्य करते रहे, ये उसी का परिणाम है कि उनपर जनता ने दोबारा अपना विश्वास जताया है। मोदी ने चुनाव परिणामों को भाजपा की बड़ी उपलब्धि एवं गौरव की बात बताते हुए कहा कि जनता ने भाजपा को दोबारा मौका दिया है तो महाराष्ट्र एवं हरियाणा में हम पिछले पांच साल की तुलना में अधिक मेहनत करेंगे और जो विश्वास जनता ने व्यक्त किया है, उसे अपने त्याग तपस्या से बनाये रखने का भरसक प्रयास करेंगे।
मोदी ने कहा कि भाजपा और शिवसेना ने मिलकर के पांच साल तक महाराष्ट्र में स्थिर शासन दिया और इस बार भी इस गठबंधन को महाराष्ट्र की जनता ने विजयी बनाया। महाराष्ट्र में गत 50 वर्ष में एक भी मुख्यमंत्री लगातार पूरे 5 वर्ष तक सेवा नहीं कर पाया। 5 वर्ष तक मुख्यमंत्री के रूप में लगातार कार्य करने का काम 50 वर्ष बाद देवेन्द्र फड़नवीस ने किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा अपने आप में एक अभूतपूर्व विजय है क्योंकि इन दिनों एक सरकार 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करके दोबारा जीतने की घटनाएं बहुत कम होती है और ऐसे वातावरण में दोबारा सबसे बड़े दल के रूप में विश्वास और आशीर्वाद प्राप्त करके आना बहुत बड़ी बात है। हरियाणा में गत विधानसभा चुनाव से अपने वोट में तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करते हुए हम सबसे बड़े दल बनकर उभरे हैं।
मोदी ने कहा कि जो लोग हरियाणा की राजनीति जानते हैं उनको पता है कि 2014 के पहले तक ये हमारी स्थिति थी, वैसी स्थिति में हमें अगर किसी भी दल के साथ समझौता करना होता था तो ज्यादातर उन दलों की शर्तों पर कभी 5 तो कभी 10 सीटों पर और वो भी जो वो कहें उन सीटों पर लड़ना पड़ता था। मनोहर लाल के नेतृत्व में जिस प्रकार से हमारी नई टीम को पांच साल वो भी सिर्फ दो का बहुमत था। इन सबके बावजूद पांच वर्ष काम करके फिर से आना हरियाणा के भाजपा को जितनी बधाई दें उतनी कम है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को भाजपा की सरकारें गंभीरता से लेतीं हैं और उन्हें जनता तक निर्बाध गति से पहुंचाने का काम करतीं हैं जबकि अन्य दलों की सरकारों को तो एक साल नाम बदलने में ही लग जाता है। इस प्रकार से भाजपा की सरकार चुनने से जनता को डबल फायदा होता है। केन्द्र एवं राज्य की योजनाएं तेजी से बढ़तीं हैं। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार एवं विश्वास हमारी जिम्मेदारी बढ़ाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘मैं हरियाणा और महाराष्ट्र के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि हम उनकी सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।” उन्होंने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र इकाई और भाजपा हरियाणा इकाई के सभी पदाधिकारी, सभी कार्यकर्ता, उन्होंने भी जनता का विश्वास जीतने में अथाह प्रयास किया, लोगों के आशीर्वाद प्राप्त किया उनका भी बहुत-बहुत अभिनंदन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button