ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
देश

पति का कटा हुआ सिर हाथ में लेकर थाने पहुंची पत्नी, हक्की बक्की रह गई पुलिस

नई दिल्ली: असम राज्य के लखीमपुर में पति-पत्नी के बीच का झगड़े का ऐसा खौफनाक अंजाम होगा किसी ने सोचा नहीं था। दरअसल शराबी पति की रोज-रोज की मारपीट से परेशान पत्नी ने इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए पति का सर धड़ से अलग कर दिया। पति का कटा हुआ सिर लेकर जब पत्नी थाने पहुंची तो पुलिसवालों के होश उड़ गए।

शराब के नशे में पत्नी से करता था मारपीट
पुुलिस से पूछताश में आरोपी पत्नी गुणेश्वरी बरकटकी ने बताया कि उसका पति मुधिराम सालों से उसपर अत्याचार कर रहा था। वह रोज उसके साथ मारपीट करता था और कई बार उसको कुल्हाड़ी से भी घायल कर चुका था। रोज की भांति शराब के नशे में बीती रात घर पहुंचते ही मुधिराम अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी करने लगा। गुनेश्वरी मार खाते-खाते रोज-रोज के इस झगड़े से छुटकारा पाने की मन में ठान ली। देखते ही देखते महिला ने धारदार हथियार से पति के सिर पर जोरदार हमला किया, जिसके चलते उसका सिर धड़ से अलग हो गया।

खून से लथपथ कटे हुए सिर को लेकर थाने पहुंची पत्नी
पति को मारने के बाद में प्लास्टिक के अंदर खून से लथपथ कटे हुए सिर को डालकर गुनेश्वरी धलपुर पुलिस चौकी पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। गुणेश्वरी बरकटकी के मुताबिक उसने कई बार अपने पति को छोडऩे का मन बनाया, लेकिन सिर्फ अपने बच्चों की वजह से वो ऐसा नहीं कर सकी। उसने बताया की अगर मै उसे नहीं मारती तो वो मुझे मार देता। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button