ब्रेकिंग
रायबरेली की जेल में रहेगा अमेठी हत्याकांड का आरोपी, क्यों किया गया शिफ्ट? महंगे शौक के लिए पति-पत्नी बन गए कर्जदार, चुकाने के लिए करने लगे लूट; पुलिस को बताई पूरी कहानी पंजाब में बढ़ेगा जोश, दिल्ली में दिखेगा दम… हरियाणा की जीत कांग्रेस के लिए कितना मायने रखती है? दौसा में बड़ा हादसा, बेलगाम डंपर ने 10 को रौंदा, 4 की मौत हिंदुओं को भाषा, जाति और क्षेत्रीय को छोड़कर एकजुट होना होगा… RSS प्रमुख मोहन भागवत 22 राज्यों में बिजली मुफ्त करो, मैं आपका प्रचार करूंगा…केजरीवाल की BJP को चुनौती जम्मू-कश्मीर को पहला हिंदू मुख्यमंत्री देने की तैयारी, इस फॉर्मूले से बनेगी BJP सरकार? पूनम से मेरा संबंध नहीं था… अमेठी के दलित परिवार को गोलियों से भूनने वाले चंदन ने खोला मुंह, बच्चों ... बॉयफ्रेंड को पेड़ से बांधा, फिर बारी-बारी 21 साल की लड़की से किया रेप, पुलिस कर रही रेपिस्ट की तलाश बंद रहेगी Metro!, Yellow Line को लेकर डीएमआरसी ने जारी की एडवाइजरी

मुर्गा बकरा खाने से 50 लोग बीमार, गांव में मचा हड़कंप

दंतेवाड़ा कुआकोंडा ब्लॉक के ग्राम हड़मामुंडा में छठी कार्यक्रम में खाना खाकर लगभग 50 ग्रामीण फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। 20 ग्रामीणों का गांव में ही कैंप लगाकर इलाज किया जा रहा है तो वही बाकी ग्रामीणों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुआकोंडा भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार की रात गांव के हूंगा कर्मा के घर छठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी ने मुर्गा, बकरा का मांस खाया था। आज सुबह से ही मांस खाए ग्रामीणों को उल्टी-दस्त को शिकायत होने लगी। बिगड़ती हालत को देखते हुए कुआकोंडा से डॉक्टरों की टीम गांव पहुंची और कैंप लगाकर ग्रामीणों का ईलाज शुरू किया गया।

मौके पर मौजूद चिकित्सा अधिकारी केविन थॉमस ने बताया कि ग्रामीणों को फूड पॉइजनिंग होने के कारण लगातार उल्टी-दस्त की शिकायत है। तेज गर्मी में मुर्गा, बकरा खाने से भी यह शिकायत होती है। 6 ग्रामीणों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, वहीं बाकी ग्रामीणों की हालत अभी स्थिर है। इस मामले में ज्यादा जानकारी देते कुआकोंडा बीएमओ डॉ देश दीपक ने बताया कि अस्पताल व गांव में मेडिकल टीम समय से पहुंच गई थी। सभी ग्रामीण अभी खतरे से बाहर है। जिन ग्रामीणों को बेहतर इलाज की आवश्यकता थी उन्हें जिला अस्पताल रिफर किया गया है। बाकी ग्रामीणों को जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

रायबरेली की जेल में रहेगा अमेठी हत्याकांड का आरोपी, क्यों किया गया शिफ्ट?     |     महंगे शौक के लिए पति-पत्नी बन गए कर्जदार, चुकाने के लिए करने लगे लूट; पुलिस को बताई पूरी कहानी     |     पंजाब में बढ़ेगा जोश, दिल्ली में दिखेगा दम… हरियाणा की जीत कांग्रेस के लिए कितना मायने रखती है?     |     दौसा में बड़ा हादसा, बेलगाम डंपर ने 10 को रौंदा, 4 की मौत     |     हिंदुओं को भाषा, जाति और क्षेत्रीय को छोड़कर एकजुट होना होगा… RSS प्रमुख मोहन भागवत     |     22 राज्यों में बिजली मुफ्त करो, मैं आपका प्रचार करूंगा…केजरीवाल की BJP को चुनौती     |     जम्मू-कश्मीर को पहला हिंदू मुख्यमंत्री देने की तैयारी, इस फॉर्मूले से बनेगी BJP सरकार?     |     पूनम से मेरा संबंध नहीं था… अमेठी के दलित परिवार को गोलियों से भूनने वाले चंदन ने खोला मुंह, बच्चों की हत्या पर कबूली ये बात     |     बॉयफ्रेंड को पेड़ से बांधा, फिर बारी-बारी 21 साल की लड़की से किया रेप, पुलिस कर रही रेपिस्ट की तलाश     |     बंद रहेगी Metro!, Yellow Line को लेकर डीएमआरसी ने जारी की एडवाइजरी     |